ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी 2 बसें टकराईं

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी 2 बसें टकराईं

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी 2 बसें टकराईं

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी 2 बसें आपस में टकरा गई हैं, जिसमें करीब 20 यात्रियों को घायल बताया जा रहा है। कुछ लोगों की हालत गंभीर भी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस एंबुलेंस और यमुना एक्सप्रेस वे का बचाव दल मौके पर पहुंचा है। घायल यात्रियों को ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा जीरो पॉइंट से पांच किलोमीटर आगे यात्रियों से भरी दो बसें टकराई हैं। 20 यात्री घायल हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस, बचाव दल और एम्बुलेंस को भेजा गया। हादसे के बाद काफी देर तक एक्सप्रेस वे पर यातायात भी बाधित रहा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.