Greater Noida : दो दिनों पहले लापता बच्चा होटल में मिला, जिंदा माता-पिता को मरा हुआ बताया

Greater Noida : दो दिनों पहले लापता बच्चा होटल में मिला, जिंदा माता-पिता को मरा हुआ बताया

Greater Noida : दो दिनों पहले लापता बच्चा होटल में मिला, जिंदा माता-पिता को मरा हुआ बताया

Tricity Today | माता पिता और बेटा

Greater Noida :  ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्द्वौनी गांव से 21 अक्तूबर को चौथी कक्षा का छात्र लापता हो गया था। परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्र कुलेसरा गांव के होटल पर खुद को काम मांगने पहुंचा था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी बच्चे को तलाशने के लिए पोस्ट की थी। इसके माध्यम से पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

ईकोटेक-3 थाना प्रभारी भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि 21 अक्टूबर को मूलरूप से चंदौली निवासी परिजन ने अपने 12 साल के बेटे हिमांशु आर्य को पढ़ाई के लिए डांट दिया था। हिमांशु कक्षा चार का छात्र है। डांट से क्षुब्ध होकर हिमांशु घर से चला गया। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। पिता सुभाष चंद्र ने मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

शुक्रवार को पुलिस ने हिमांशु को कुलेसरा स्थित एक होटल से बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि छात्र ने होटल संचालक को बताया था कि वह अनाथ है। हादसे में उसके परिजन की मृत्यु हो चुकी है। पता पूछने पर उसने चंदौली बताया था। उसने अपने माता-पिता के हल्द्वौनी रहने की जानकारी नहीं दी। इसके चलते होटल संचालक ने उसे चंदौली पहुंचाने के इरादे से अपने पास रख लिया था। पोस्ट पढ़ने के बाद जब पुलिस ने उसे परिजनों को सुपुर्द किया तो पूरे मामले की जानकारी हुई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.