Noida : पब्लिक की नाक में दम करने वाले दो नशे के तस्कर, लुटेरा और चोर गिरफ्तार

Noida : पब्लिक की नाक में दम करने वाले दो नशे के तस्कर, लुटेरा और चोर गिरफ्तार

Noida : पब्लिक की नाक में दम करने वाले दो नशे के तस्कर, लुटेरा और चोर गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक शातिर बदमाश हो कंट्री मेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, दो बदमाशों को पुलिस ने अवैध गांजा और एक बदमाश को तस्करी की शराब सहित गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने शहर में पब्लिक की नाक में दम कर रखा था। चारों आरोपियों को पुलिस ने अदालत के सामने पेश किया है। कोर्ट ने चारों को जेल भेज दिया है।

थाना सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर-74 के पास से रोहित कुमार नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि शहर में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। इसका एक साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-47 के पास से बीती रात थाना पुलिस ने अमित थापा और मोनू नागर नामक के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 3 किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-51 के पास से पुलिस ने विमल शर्मा नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 48 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.