नोएडा में दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, गले में जाली आईडी कार्ड डालकर मस्त घूम रहे थे, Lockdown Stories

नोएडा में दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, गले में जाली आईडी कार्ड डालकर मस्त घूम रहे थे, Lockdown Stories

नोएडा में दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, गले में जाली आईडी कार्ड डालकर मस्त घूम रहे थे, Lockdown Stories

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा पुलिस ने एक फर्जी पत्रकार गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने बताया कि हरिदर्शन पुलिस चौकी सैक्टर-11 के पास से दो अभियुक्त शान मोहम्मद सैफी और रामचन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोग मोटर साइकिल पर प्रेस लिखकर घूम रहे थे। इन लोगों ने जतिन भारतीय न्यूज और डायलोग इण्डिया न्यूज के फर्जी प्रेस कार्ड गले मे लटका रखे थे। खुद को पत्रकार बताकर लाॅकडाउन में धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि शान मोहम्मद सैफी पुत्र चांद मोहम्मद सैफी नोएडा में चौड़ा सहादतपुर सेक्टर-22 थाना सेक्टर-24 का निवासी है। दूसरा व्यक्ति रामचन्द्र पुत्र बरफ सिंह रामजऊ थाना दादो जिला अलीगढ़ का रहने वाला है। यह अभी चौड़ा गांव के निवासी ज्ञानचन्द्र शर्मा के मकान में किराये पर रहता है। इनके पास से पुलिस ने जतिन भारतीय न्यूज का फर्जी प्रेस आई कार्ड, डायलोग इण्डिया न्यूज का फर्जी प्रेस आई कार्ड और प्रेस लिखी पल्सर मोटर साइकिल नम्बर डीएल 3-एससीई 0543 बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया इनके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 293/2020 धारा 188, 420, 468, 469, 471 आईपीसी के तहत थाना सेक्टर-24 नोएडा में दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को 14 दिनों की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.