Greater Noida: राजस्थान पुलिस के इनपुट पर दिल्ली से फरार दो जमाती गिरफ्तार, शरण देने वाले भी पकड़े

Greater Noida: राजस्थान पुलिस के इनपुट पर दिल्ली से फरार दो जमाती गिरफ्तार, शरण देने वाले भी पकड़े

Greater Noida: राजस्थान पुलिस के इनपुट पर दिल्ली से फरार दो जमाती गिरफ्तार, शरण देने वाले भी पकड़े

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गुरुवार को अलवर (राजस्थान) के पुलिस थाना नौगावां की पुलिस ने ई-मेल करके सूचना थाना जारचा पुलिस को दी। अलवर पुलिस ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन से तबलीकी जमात पर आए 13 व्यक्ति हैं। जिनमें से 8 व्यक्ति करबला मस्जिद अलवर से पकड़े गए हैं। 5 व्यक्ति वहां से फरार हो गए हैं। इन 5 व्यक्तियों की मोबाइल लोकेशन कस्बा जारचा में आ रही है। 

पुलिस ने बताया कि लोकेशन के आधार पर 5 व्यक्तियों को तलाश किया गया। इन 5 व्यक्तियों में से दो मौहम्मद आजम पुत्र मौहम्मद युसूफ (निवासी गौरी पैटी लोनी देहात गाजियाबाद) और दानिश खान पुत्र सईद अहमद (निवासी मंसूर कालोनी सतियो वाली गली नजदीक राजो का कब्रिस्तान सहारनपुर) को जारचा पुलिस ने पकड़ा है। इनको शरण देने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ फरार 3 लोगों के सम्बन्ध में गाजियाबाद पुलिस को सूचना दी गई है।

तीनों भागे हुए व्यक्ति लोनी गाजियाबाद के ही रहने वाले हैं। शरण दाताओं के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। चारों व्यक्तियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन होम भेजा जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.