देह व्यापार में धकेलने वाली सोनू पंजाबन गिरोह के दो सदस्य नोएडा में गिरफ्तार

देह व्यापार में धकेलने वाली सोनू पंजाबन गिरोह के दो सदस्य नोएडा में गिरफ्तार

देह व्यापार में धकेलने वाली सोनू पंजाबन गिरोह के दो सदस्य नोएडा में गिरफ्तार

Google Image | सोनू पंजाबन

नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने की आरोपी सोनू पंजाबन के गिरोह के दो सदस्यों को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों पर ऑनलाइन स्पा के नाम पर लोगों से ठगी और लूटपाट करने का आरोप है। सोनू पंजाबन दिल्ली की जेल में बंद है। 

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम रणविजय सिंह ने बताया कि ललित गुप्ता ने थाना सेक्टर 58 में रविवार की रात को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो सितंबर को उन्होंने एक वेबसाइट के माध्यम से स्पा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी और आरेापियों ने उनसे ठगी और लूटपाट की। 

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही, थाना सेक्टर 58 पुलिस ने संजय उर्फ शान तथा अर्जुन नामक दो लोगों को आज गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के फोन के माध्यम से पुलिस को पता चला है, कि ये लोग ऑनलाइन स्पा के नाम पर कॉलगर्ल रैकेट चलाते थे तथा लडक़ी को अकेले लेने आए लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट भी करते थे। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश दिल्ली की जेल में बंद सोनू पंजाबन गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.