BREAKING: नोएडा में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, एक की मौत

BREAKING: नोएडा में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, एक की मौत

BREAKING: नोएडा में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, एक की मौत

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

अब गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 216 तक पहुंच गई है।gangaअब तक जिले में 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं। संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 121 हो गई है।gangaशनिवार को 100 लोगों की कोरोनावायरस रिपोर्ट मिली हैं। दो व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

शनिवार को नोएडा में कोरोनावायरस से संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से एक पीड़ित की मौत हो गई है। जबकि, दूसरे का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। अब गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 216 तक पहुंच गई है। अब तक जिले में 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं। संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 121 हो गई है। शनिवार को दो व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

गौतम बुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को 100 लोगों की कोरोनावायरस रिपोर्ट मिली हैं। जिनमें से दो लोगों को पॉजिटिव घोषित किया गया है। 98 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। अब जिले के क्वॉरेंटाइन सेंटरों में 401 लोग क्वॉरेंटाइन करके रखे हैं। अब तक संक्रमित होने के बाद 121 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। 93 लोगों का अभी जिले के तीन अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। 

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कोरोनावायरस से संक्रमण के दो मामले सामने आए। इनमें से एक 62 वर्षीय पुरुष था, जो नोएडा के सेक्टर-66 के निवासी थे। शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। मृत्यु का कारण कार्डियो रेस्पिरेट्री सिस्टम का फेल हो जाना था। दूसरा संक्रमित व्यक्ति 52 वर्ष का है और वह नोएडा में सेक्टर-45 की खजूर कॉलोनी का निवासी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

शनिवार को दो व्यक्ति कोरोनावायरस से के संक्रमण से ठीक होकर ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से डिस्चार्ज किए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.