BREAKING: नोएडा में दो और ग्रेटर नोएडा में एक नया कोविड अस्पताल बनकर तैयार, 700 बेड बढ़ेंगे

BREAKING: नोएडा में दो और ग्रेटर नोएडा में एक नया कोविड अस्पताल बनकर तैयार, 700 बेड बढ़ेंगे

BREAKING: नोएडा में दो और ग्रेटर नोएडा में एक नया कोविड अस्पताल बनकर तैयार, 700 बेड बढ़ेंगे

Tricity Today | DM Suhas LY in Covid Hospital

नोएडा में टाटा समूह ने 450 बिस्तरों वाले दो कोविड-19 अस्पताल बना दिए हैंgangaनोएडा के सेक्टर-125 में बनाए गए अस्पताल का सोमवार को डीएम ने दौरा किया gangaग्रेटर नोएडा के आईटीएस डेंटल कॉलेज में 220 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार है gangaअब जिले में 1750 कोरोना मरीजों का एकसाथ उपचार किया जा सकता है

गौतमबुद्ध नगर में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। जिले में अब तक 1419 मरीज संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें से 956 मामले जून महीने के हैं। ऐसे में आने वाला समय और ज्यादा संवेदनशील हो सकता है। लिहाजा, गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नए कोविड-19 अस्पताल तैयार करने शुरू कर दिए हैं। नोएडा में दो और ग्रेटर नोएडा में एक नया अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत उपयोग किया जा सकता है। जिसके बाद जिले में कोविड-19 का इलाज करने के लिए बेड की संख्या 1,750 तक पहुंच जाएगी।

जून महीने में बहुत तेजी के साथ संक्रमित मामले बढ़े हैं। रोजाना औसतन 40 मरीज सामने आ रहे हैं। एक जून से 21 जून तक जिले में 956 नए मरीज वायरस की चपेट में आए हैं। फिलहाल जिले में 5 कोविड-19 अस्पताल हैं। जिनमें 1000 बेड हैं। यानी जिले में 1050 मरीजों का इलाज एक साथ किया जा सकता है। जानकारों का मानना है कि अब आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या और तेजी के साथ बढ़ सकती है। लिहाजा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को ज्यादा से ज्यादा बिस्तर की आवश्यकता होगी। अब इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में तीन और अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इनमें से दो अस्पताल नोएडा में और एक ग्रेटर नोएडा में बनाया जाएगा।

नोएडा में टाटा समूह अस्पताल बना रहा है। इनमें से एक अस्पताल सेक्टर-125 में टाटा समूह अपनी इमारत में विकसित कर चुका है। सोमवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने इस अस्पताल का दौरा किया। डीएम ने बताया कि यह अस्पताल कभी भी शुरू किया जा सकता है। दूसरा अस्पताल सेक्टर-39 में जिला अस्पताल की नई इमारत में बनाया जा रहा है। यह अस्पताल भी अगले एक सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें 200 बिस्तर की क्षमता है, जबकि सेक्टर-125 वाले अस्पताल में 250 बेड हैं। इस तरह नोएडा में 450 बेड के दो नए अस्पताल बनकर तैयार हो चुके हैं।

तीसरा अस्पताल ग्रेटर नोएडा के आईटीएस डेंटल कॉलेज में बनाया जा रहा है। इस अस्पताल की क्षमता ढाई सौ बिस्तर की होगी। मिली जानकारी के मुताबिक आईटीआई डेंटल कॉलेज में कोविड-19 अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है। वहां कभी भी मरीजों को भेजकर उपचार शुरू किया जा सकता है। इस तरह इन तीनों अस्पतालों में 750 बिस्तर नए उपलब्ध हो जाएंगे। जिसके बाद जिले में सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़कर 8 हो जाएगी और बिस्तर 1,750 तक पहुंच जाएंगे।

आपको बता दें कि अभी नोएडा के सुपर स्पेशलिटी चाइल्ड हॉस्पिटल में 150 बिस्तर का आइसोलेशन वार्ड है। ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 200 बिस्तर का अस्पताल काम कर रहा है। शारदा अस्पताल में 400 बिस्तर उपलब्ध हैं। 200 बिस्तर नोएडा इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में हैं। 100 बिस्तरों का आइसोलेशन वार्ड कैलाश अस्पताल में कार्यरत है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.