BREAKING: कांग्रेस की राजस्थान सरकार को गिराने की कोशिश में दो लोग गिरफ्तार

BREAKING: कांग्रेस की राजस्थान सरकार को गिराने की कोशिश में दो लोग गिरफ्तार

BREAKING: कांग्रेस की राजस्थान सरकार को गिराने की कोशिश में दो लोग गिरफ्तार

Google Image | Ashok Gehlot

कांग्रेस नेता महेश जोशी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राजस्थान में सत्तारूढ़ दल के विधायकों का अवैध रूप से तोड़ने का प्रयास किया है। इसके बाद राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने शनिवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार को अस्थिर करने के कथित प्रयासों के बारे में राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार राठौर ने मिडिया को यह जानकारी दी है।

राठौड़ ने कहा कि भारत मालानी और अशोक सिंह के रूप में पहचाने गए इन दो लोगों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले, एक बयान में जोशी द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रेस ब्यान के जरिए कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा विधायकों को अलग-अलग तरीकों से लुभाने की कोशिश कर रही है। कहा कि पिछले महीने राज्यसभा उपचुनावों के दौरान भी इसी तरह के प्रयास किए गए थे।

महेश जोशी ने कहा, "बीजेपी जांच के कारण घबरा गई है। वह महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात की हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल हैं। उन्होंने राजस्थान में भी कोशिश की थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। जांच से सच्चाई का पता चलेगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.