BREAKING: ग्रेटर नोएडा में हादसा, दो लोगों की मौत

BREAKING: ग्रेटर नोएडा में हादसा, दो लोगों की मौत

BREAKING: ग्रेटर नोएडा में हादसा, दो लोगों की मौत

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रेटर नोएडा में शनिवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत जो गई है। पहला हादसा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में काम करते समय शनिवार को हुआ। जिसमें एक प्लंबर ऊंचाई से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि प्लंबर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि प्लंबर की पहचान शरद बेहरा (61) के रूप में की गयी है। एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के दादरी रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह को एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.