BREAKING: नोएडा में 80 साल की बुजुर्ग समेत 2 लोग कोरोना से संक्रमित, 16 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर पहुंचे

BREAKING: नोएडा में 80 साल की बुजुर्ग समेत 2 लोग कोरोना से संक्रमित, 16 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर पहुंचे

BREAKING: नोएडा में 80 साल की बुजुर्ग समेत 2 लोग कोरोना से संक्रमित, 16 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर पहुंचे

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

जिले में इस वायरस से बीमार लोगों की संख्या 218 तक पहुंच गई है।gangaदूसरी बड़ी खबर यह है कि रविवार को 16 लोग कोरोनावायरस जीत गए हैं।gangaइसी परिवार का एक 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है।

नोएडा में रविवार को एक 80 साल की बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों को कोरोनावायरस से संक्रमित घोषित किया गया है। जिसके बाद जिले में इस वायरस से बीमार लोगों की संख्या 218 तक पहुंच गई है। दूसरी बड़ी खबर यह है कि रविवार को 16 लोग कोरोनावायरस जीत गए हैं। सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज करके उनके घर भेज दिया गया है। 

गौतम बुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को 33 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मिली हैं। इनमें से 2 लोगों को पॉजिटिव घोषित किया गया है। एक 80 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना वायरस से संक्रमित घोषित की गई है। वह नोएडा के सेक्टर-22 की निवासी हैं। इसी परिवार का एक 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार कोरोनावायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। रविवार को 16 संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। इनमें से 15 मरीजों को ग्रेटर नोएडा के शारदा मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दी गई है। डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शारदा अस्पताल से जिन मरीजों को छुट्टी मिली है, उनमें 6 बच्चे शामिल हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में अभी केवल 218 कोरोनावायरस संक्रमित मरीज हैं। उत्तर प्रदेश राज्य के पोर्टल पर संख्या ज्यादा दर्शाई गई है। वह त्रुटिवश है। गलत आईडी जेनरेशन के कारण संख्या में अंतर नजर आ रहा है। इस बारे में लखनऊ मुख्यालय को अवगत करवा दिया गया है। वास्तविक मरीजों की संख्या 218 है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.