ग्रेटर नोएडा : दो रोडवेज बसों में टक्कर हुई, दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

ग्रेटर नोएडा : दो रोडवेज बसों में टक्कर हुई, दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

ग्रेटर नोएडा : दो रोडवेज बसों में टक्कर हुई, दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

दादरी थाना क्षेत्र में आनंदपुर मोड़ के पास गुरुवार की देर रात को उत्तर प्रदेश रोडवेज की दो बसों में टक्कर हो गई। दोनों बसों में भारी संख्या में यात्री मौजूद थें। बस की छत पर भी यात्री थे। इस हादसे में दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए है। जिनको जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली से उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस शिकोहाबाद और दूसरी बस जलालाबाद जा रही थी। त्योहार सीजन होने की वजह से बसों में यात्रियों की भीड़ थी। बसों की छत पर भी बैठकर कुछ यात्री सफर कर रहे थे। जब ये बस दादरी के आनंदपुर मोड़ के पास पहुंची। आगे जा रही बस ने अचानक ब्रेक मार दिए। इसके चलते पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई। बसों की छत पर बैठे यात्री भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.