दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव के पास शुक्रवार की रात एक युवक से नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि लुटेरों ने पहले भी सूरजपुर क्षेत्र में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।
 
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम देवला गांव के समीप बुलंदशहर के भीकमपुर निवासी विवेक शर्मा से बाइक सवार दो लुटेरों ने लूटपाट की थी। दोनों बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की थी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने शनिवार की सुबह दोनों बदमाशों को धर दबोचा। जिनकी पहचान दादरी के कटहैरा गांव निवासी सोनू और हमीरपुर निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सूरजपुर में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल और 3590 रुपये बरामद किए हैं। दरसल दोनों बदमाशों ने पूर्व में भी कई लूट की घटनाएं की है। पुलिस इनका अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।  

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.