ग्रेटर नोएडा से दो बहनें घर छोड़कर मुंबई पहुंच गईं, वापस लेने पहुंची पुलिस

ग्रेटर नोएडा से दो बहनें घर छोड़कर मुंबई पहुंच गईं, वापस लेने पहुंची पुलिस

ग्रेटर नोएडा से दो बहनें घर छोड़कर मुंबई पहुंच गईं, वापस लेने पहुंची पुलिस

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र के उपरावली गांव से दो सगी बहन लापता हो गई हैं। दोनों लड़कियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिया है। रबूपुरा के थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों छात्राएं घर से नाराज होकर मुंबई चली गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है और पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगा है।

आपको बता दें कि उपरावली गांव में रहने वाली बीसीए की 19 वर्षीय छात्रा और उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन 26 अक्टूबर से लापता हैं। छात्राओं के परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताते हुए रबूपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगा है। दोनों छात्राएं घर से नाराज होकर मुंबई चली गई हैं। उन्हें वापस लाया जा रहा है।

दादरी में छात्र ने की आत्महत्या

दादरी कस्बे में रहने वाले एक 12 वर्षीय छात्र ने बुधवार रात कथिततौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि एक कस्बे में रहने वाले 12 वर्षीय छात्र ने बुधवार रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना के समय उसके माता-पिता खाना खाने के लिए घर से बाहर गए हुए थे और जब वे लौटे तो उन्होंने अपने बेटे को पंखे से लटका पाया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि वह कक्षा आठ का छात्र था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.