ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी में महिला और पुरुषों की दो टीम बनीं, जानिए कैसे कर रहे हैं मदद

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी में महिला और पुरुषों की दो टीम बनीं, जानिए कैसे कर रहे हैं मदद

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी में महिला और पुरुषों की दो टीम बनीं, जानिए कैसे कर रहे हैं मदद

Tricity Today | ऐस सिटी हाउसिंग सोसाइटी की महिलाओं ने खाना एकत्रित किया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ऐस सिटी हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों ने गजब की मुहीम छेड़ी है। यहां महिलाओं और पुरुषों ने दो टीम बनाई हैं। महिलाएं घरों में खाना बनाती हैं। घर-घर से खाना इकट्ठा करती हैं। यह खाना फिर पुरुषों की दूसरी टीम को सौंपा जाता है। पुरुषों की टीम पुलिस के साथ खाना बांटने जाती है।

सोसायटी की महिलाओं ने एक मुहीम चलाई है। महिलाएं रोजाना खाना, बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री हर टावर से एकत्रित करके आसपास की मजदूर कॉलोनियों में वितरित करती हैं। इस मुहीम में अभी तक सोसाइटी की 200 महिलाएं काम कर रही हैं। 

निवासियों का कहना है कि विश्व संकट की इस घड़ी में हमारा प्रयास इतना है कि कोई भी भूखा ना रहे। ऐसे में जब मजदूर न तो अपने पैतृक स्थान जा पा रहे हैं और ना ही रोजगार पर जा रहे हैं तो प्रयास यही है कि कोई भूखा ना रहे।

सोसाइटी की महिलाएं हर रोज सुबह 11:30 बजे से पहले खाना बनाकर निर्धारित जगह पहुंचा देती हैं। उस खाने को वितरण करने वाली टीम 12:30 से 2 बजे के बीच ऐस सिटी के आसपास की झुगी-झोपड़ियों में वितरित करने जाती है। पुलिस इस काम में उनकी पूरी मदद करती है। इस मुहिम में निवासियों ने कोई बाहरी मदद भी नहीं ली है। सभी का कहना है कि संकट की इस घड़ी में मानवता के लिए जो भी बन पड़े, वह किया जा रहा है।

अब तक करीब 3,000 से अधिक लोगों को खाना वितरित किया जा चुका है। इस पूरे अभियान में ऐस सिटी की निवासी शमा, नेहा, ऋचा, श्वेता, शीतल, बबीता ने खाना बनवाने और एकत्र करने की जिमेदारी ली है। साथ ही नवनीत चौहान, सौरभ गुप्ता, ओम चौधरी, अनिल, सन्निवेश, विवेक सिंह, कपिल, विवेक श्रीवास्तव, हेम लोहानी, संदीप व उमेश शुक्ला खाना वितरित करते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.