BREAKING: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, राखी बांधकर लौट रही दो महिलाओं की मौत

BREAKING: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, राखी बांधकर लौट रही दो महिलाओं की मौत

BREAKING: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, राखी बांधकर लौट रही दो महिलाओं की मौत

Tricity Today | ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, राखी बांधकर लौट रही दो महिलाओं की मौत

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर सोमवार की दोपहर बाद एक भीषण हादसा हुआ है। जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। महिलाएं राखी बांधने के बाद अपने घर वापस लौट रही थीं। कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक राखी बांधकर कार से घर वापस लौट रहे थे। हादसे का शिकार होने वाले लोग दादरी क्षेत्र के बोड़ाकी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को कार से बाहर निकाला गया है। इस दौरान ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस कार सवारों को एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंची। जहां दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोड़ाकी गांव के निवासी अजित भाटी की पत्नी शशि, बेटी भूमि, बेटा और भांजा रक्षाबंधन पर गाजियाबाद के मोरटा गांव गए थे। मोरटा में अजित भाटी की ससुराल है। अजित की पत्नी रखी बांधने गई थीं। वहां से यह सारे लोग वापस लौट रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बील अकबरपुर गांव के पास हादसे ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में शशि और भूमि की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

कार की हालत देखकर लोगों के होश उड़ गए
इन लोगों की कार की हालत देखकर लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार में सवार सारे लोग बुरी तरह फंस गए। पुलिस को इन्हें बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद गांव से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे हैं। गांव में हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोहराम मच गया है। दरअसल, करीब 10 दिन पहले ही बोड़ाकी गांव के तीन लड़के रेल की पटरी पर कट कर मर गए थे। महज, 10 दिनों में ही यह दूसरा बड़ा हादसा गांव में हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.