ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में चाचा ने भतीजे को गोली मारी, घर के सामने स्पीड ब्रेकर लगाने पर हुआ विवाद

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में चाचा ने भतीजे को गोली मारी, घर के सामने स्पीड ब्रेकर लगाने पर हुआ विवाद

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में चाचा ने भतीजे को गोली मारी, घर के सामने स्पीड ब्रेकर लगाने पर हुआ विवाद

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनावली गांव में युवक को गोली मार दी गई। आरोप चाचा और उसके बेटों पर है। शुक्रवार को घर के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में विवाद हुआ है। विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे पर पक्ष पर गोली चला दी। 

गोली लगने से एक युवक घायल हो गया।युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।

सूरजपुर कोतवाली के प्रभारी पीके त्रिपाठी ने बताया की गुरुवार की शाम लखनावली गांव में घर के सामने सड़क पर ब्रेकर लगाने को लेकर एक ही परिवार के अरुण और बालीराम के बीच विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान बालीराम पक्ष के लोगों ने फ़ायरिंग कर दी। इस बीच एक गोली अरुण के हाथ में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया।लोगों ने अरुण को घायल अवस्था में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। 

इस मामले में अरुण पक्ष के राजेंद्र सिंह ने आरोपी बालीराम, दीपक, लीलू और परविंदर के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने करवाई करते हुए एक आरोपी बाली राम को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस फ़रार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.