ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन फार्म हाउस की दीवार गिरी, दो लोगों की मौत और दो गम्भीर घायल

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन फार्म हाउस की दीवार गिरी, दो लोगों की मौत और दो गम्भीर घायल

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन फार्म हाउस की दीवार गिरी, दो लोगों की मौत और दो गम्भीर घायल

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रेटर नोएडा में दादरी कस्बे के पास शुक्रवार की दोपहर बाद एक निर्माणाधीन फार्म हाउस की दीवार भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में कई लोग मलबे के नीचे दब गए। निर्माण में कार्यरत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोगों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

दादरी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर प्रताप विहार कॉलोनी में निर्माणधीन एक फार्म हाउस की दिवार गिर गई। जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है। दो लोग घायल हो गए हैं। घायल मजदूरों का उपचार कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रताप विहार में शिव कुमार प्रधान का बालाजी फार्म हाउस है। इस फार्म हाउस में करीब दस फुट ऊंची दीवार के बराबर में खुदाई का काम चल रहा है। शनिवार को काम करने के दौरान अचानक दीवार गिर गई। जिससे वहां काम कर रहे प्रेम (37 वर्ष) और शिवम (17 वर्ष) समेत चार लोग दीवार के मलबे में दब गए। इन सभी को कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्रेम और शिवम् की मौत हो गई। 

एसीपी जोन थ्री नितिन सिंह ने बताया कि प्रेम और शिवम मथुरा के रहने वाले थे। घटना के बाद दोनों के परिवार वालों का सूचना दे दी गई है। देर रात तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.