BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा जेल में भिड़े कैदी, गैंगस्टर की मौत

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा जेल में भिड़े कैदी, गैंगस्टर की मौत

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा जेल में भिड़े कैदी, गैंगस्टर की मौत

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा जेल

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध नगर की जिला जेल में दो कैदियों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मरने वाला कैदी गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत जिला जेल में बंद था।

गौतमबुद्ध नगर जिला जेल के अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गांव सलेमपुर गुर्जर का निवासी 28 वर्षीय विचाराधीन कैदी आरिफ पुत्र निसार यहां जिला जेल में बंदी था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे चल रहे थे। आरिफ ने एक दूसरे बंदी अलाउद्दीन के साथ झगड़ा कर लिया। जिसमें दोनों के बीच काफी मारपीट हुई। दोनों जमीन पर नाली के पास लड़ते-लड़ते गिर पड़े। इस मारपीट में आरिफ को काफी चोट आई। जिसके बाद उसे तत्काल ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। वहां से आरिफ को नोएडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया था।

सफदरजंग अस्पताल में उपचार के बाद आरिफ को 26 मई को डिस्चार्ज कर दिया था। उसी दिन उसे ग्रेटर नोएडा जिला कारागार शिफ्ट कर दिया गया। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि 27 मई को आरिफ की हालत फिर अचानक बिगड़ गई। जेल के डॉक्टर ने बताया कि वह हायपर पायरेक्सिया की शिकायत कर रहा है। जिसके बाद उसे तत्काल नोएडा जिला अस्पताल भेजा गया। उसकी जांच की गई और उपचार शुरू किया गया। जेल के गार्ड में शाम 5:05 बजे फोन करके सूचना दी कि आरिफ की मौत हो गई है।

अब इस मामले में मजिस्ट्रियल इंक्वायरी और जुडिशल इंक्वायरी की जाएंगी। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि जिलाधिकारी को मजिस्ट्रेल इंक्वायरी के लिए और जिला न्यायाधीश को जुडिशल इंक्वायरी के लिए पत्र लिखा गया है। जल्दी ही जिलाधिकारी और जिलाधीश अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे। आरिफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दनकौर पुलिस स्टेशन को कहा गया है कि वह आरिफ के परिवार को इसके बारे में जानकारी दे दें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.