लॉकडाउन में बेरोजगार हुए मिस्त्री ने लगाई फांसी

लॉकडाउन में बेरोजगार हुए मिस्त्री ने लगाई फांसी

लॉकडाउन में बेरोजगार हुए मिस्त्री ने लगाई फांसी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान हरियाणा के बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी में गुरुवार को 33 साल के एक मजदूर ने कथित तौर पर बेरोजगारी से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बल्लभगढ़ शहर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया है l 

जानकारी अनुसार, बिहार के शेखपुरा का रहने वाला बिसराम अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ तिरखा कॉलोनी के एक मकान में किराए पर रहता था l बिसराम टाइल-पत्थर लगाने का काम करता था। करीब  एक महीने से जारी लॉकडाउन के कारण अब उसके पास कोई काम-धंधा नहीं था। इसके कारण वह काफी परेशान था। 

अग्रसेन चौकी इंचार्ज विनोद ने बताया कि पीड़ित परिवार का कहना है कि बिसराम बेरोजगारी की वजह से परेशान था। इस कारण परेशान होकर गुरुवार सुबह उसने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मौके पर है। कार्रवाई में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.