NOIDA: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार लहराते हुए नकदी, मोबाइल और ऑटो लूटा

NOIDA: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार लहराते हुए नकदी, मोबाइल और ऑटो लूटा

NOIDA: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार लहराते हुए नकदी, मोबाइल और ऑटो लूटा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन के पास दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर ऑटो चालक से नकदी और मोबाइल लूट लिया। एक बदमाश ऑटो लेकर मौके से भाग निकला। जबकि दो बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक से भाग निकले। घटना वीरवार दोपहर की है। पीडि़त की शिकायत थाना सेक्टर 49 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सर्फाबाद गांव राजू सिंह बघेल परिवार के साथ रहते हैं। वे ऑटो चलाकर परिवार पालन पोषण करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में राजू ने बताया कि वे वीरवार दोपहर सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहा था। तभी एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाइक से उतरे दो बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। गोली मारने की धमकी देकर उसे ऑटो से बाहर निकाल लिया। एक बदमाश ऑटो लेकर वहां से भाग गया। जबकि दूसर बदमाश अपने साथी के बाइक पर बैठकर हथियार लहराता हुआ फरार हो गया। पीडि़त ने बताया कि ऑटो के गल्ले में कुछ नकदी और उसका मोबाइल भी रखा हुआ था।  एसओ धर्मेन्द्र शर्मा का कहना है कि शुरूआती जांच में घटना संदिगध प्रतीत हो रही है। चालक से पूछताछ की जा रही है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.