यूपी भाजपा की कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र सिंह नागर और पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बने

यूपी भाजपा की कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र सिंह नागर और पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बने

यूपी भाजपा की कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र सिंह नागर और पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बने

Tricity Today | सुरेंद्र सिंह नागर और पंकज सिंह

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। गौतम बुद्ध नगर जिले के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। प्रदेश कार्यकारिणी में नोएडा के विधायक पंकज सिंह और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को बतौर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

निवर्तमान कार्यकारिणी में पंकज सिंह महामंत्री और नवाब सिंह नागर प्रदेश उपाध्यक्ष थे। सुरेंद्र सिंह नगर करीब 1 साल पहले समाजवादी पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। यह नियुक्ति उनके लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी कार्यकारिणी में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 16 मंत्री, 7 महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष को जगह दी है। इन पदाधिकारियों में भारतीय जनता पार्टी के संगठन में लंबे अर्से से काम कर रहे नेता, राज्यसभा के सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य व लोकसभा सदस्यों को स्थान दिया गया है। गौतमबुद्ध नगर से दो नेताओं को राज्य कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

इनमें राज्यसभा के सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और नोएडा से विधायक पंकज सिंह शामिल हैं। पंकज सिंह मौजूदा कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री थे। सुरेंद्र सिंह नागर को भारतीय जनता पार्टी के संगठन में पहली बार स्थान मिला है। सुरेंद्र सिंह नागर और पंकज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। अभी पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष थे। इस बार उन्हें स्थान नहीं दिया गया है। नवाब सिंह नागर अभी दर्जा प्राप्त मंत्री और उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के चेयरमैन हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष

  1. लक्ष्मण आचार्य 
  2. पंकज सिंह 
  3. विजय बहादुर पाठक 
  4. कांता कर्दम 
  5. सलिल विश्नोई 
  6. दयाशंकर सिंह 
  7. सुरेंद्र सिंह नागर 
  8. सतपाल सैनी 
  9. पदम सेन चौधरी 
  10. नीलम सोनकर 
  11. कमलावती सिंह 
  12. प्रकाश पाल 
  13. संतोष सिंह 
  14. देवेंद्र चौधरी 
  15. बृज बहादुर उपाध्याय 
  16. सुनीता दयाल

महामंत्री

  1. जेपीएस राठौर 
  2. गोविंद नारायण शुक्ला 
  3. अश्विनी त्यागी 
  4. अमरपाल मौर्य 
  5. सुब्रत पाठक 
  6. अनूप गुप्ता 
  7. प्रियंका रावत

प्रदेश मंत्री

  1. त्रियंबक त्रिपाठी 
  2. सुभाष यदुवंशी 
  3. संजय राय 
  4. चंद्र मोहन सिंह 
  5. देवेश कोरी 
  6. शंकर गिरी 
  7. अंजुला माहौर 
  8. अशोक जाटव 
  9. प्रांशु दत्त द्विवेदी 
  10. मीना चौबे 
  11. रामचंद्र कनौजिया 
  12. विजय शिवहरे 
  13. शंकर लोधी 
  14. डॉक्टर शकुंतला चौहान 
  15. अनामिका चौधरी 
  16. पूनम बजाज

कोषाध्यक्ष

  1. मनीष कपूर 
  2. संजय अग्रवाल

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.