यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह अचानक गाजियाबाद पहुंचे, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल और प्रवक्ता राजीव त्यागी के परिवार से मिले

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह अचानक गाजियाबाद पहुंचे, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल और प्रवक्ता राजीव त्यागी के परिवार से मिले

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह अचानक गाजियाबाद पहुंचे, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल और प्रवक्ता राजीव त्यागी के परिवार से मिले

Tricity Today | यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह अचानक गाजियाबाद पहुंचे, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल और प्रवक्ता राजीव त्यागी के परिवार से मिले

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के गाजियाबाद पहुंच गए। वह पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल और दिवंगत प्रवक्ता राजीव त्यागी के घर गए। परिजनों के साथ लंबा वक्त बिताया। बातचीत की और कांग्रेस की ओर से सदैव साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इसके बाद अजय कुमार लल्लू ने पत्रकारों से बातचीत की। यूपीसीसी चीफ ने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार दमनात्मक नीति पर उतर आई है। सरकार भ्रष्टाचार करना चाहती है, लेकिन विरोध करने वालों पर लाठियां बरसाती है।"

अजय कुमार सबसे पहले गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल के आवास पर गए। वहां उन्होंने पूर्व सांसद के परिवार के साथ करीब एक घंटा बिताया। परिवार के सभी सदस्यों को सांत्वाना दी। हाल ही में बीमारी के चलते सुरेंद्र प्रकाश गोयल की मृत्यु हो गई थी। अजय कुमार ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, "प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस विरोध कर रही है। हम विरोध करते रहेंगे। इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर लड़ाई लड़ रहे हैं। 

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष  शुक्रवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। वह पहले बागपत और फिर मेरठ गए। वहां से लौटते समय गाजियाबाद पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "उत्तर प्रदेश में अपराध बहुत तेजी से बढ़ा है। सरकार केवल फर्जी एनकाउंटर करके निर्दोष युवकों को मार रही है। यही वजह है कि अपराध और अपराधियों को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम है। केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं का रोजगार छीन रही हैं। युवा बेरोजगार है। पूरे देश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी को लगाया गया है। जनविरोधी नीतियों का विरोध करने पर विपक्ष के नेताओं पर मुकदमे कराए जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। हम जनहित में आंदोलन करते रहेंगे।"

पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल के परिवार से मुलाकात करने के बाद अजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू के वसुंधरा सेक्टर-16 में स्थित कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निवास पहुंचे। आपको ज्ञात होगा कि पिछले महीने एक न्यूज़ चैनल पर बहस के बाद राजीव त्यागी हृदयाघात से पीड़ित हो गए थे और अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। अजय कुमार ने राजीव त्यागी के निधन पर उनके परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू, गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव और गजियाबाद महानगर के अध्यक्ष पंडित मनोज कौशिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.