गढ़मुक्तेश्वर और सोरोजी में अस्थि विसर्जन की सरकार ने दी अनुमति, ट्राईसिटी टुडे लाइव में मंत्री ने किया था वादा

गढ़मुक्तेश्वर और सोरोजी में अस्थि विसर्जन की सरकार ने दी अनुमति, ट्राईसिटी टुडे लाइव में मंत्री ने किया था वादा

गढ़मुक्तेश्वर और सोरोजी में अस्थि विसर्जन की सरकार ने दी अनुमति, ट्राईसिटी टुडे लाइव में मंत्री ने किया था वादा

Tricity Today | गढ़मुक्तेश्वर और सोरोजी में अस्थि विसर्जन की सरकार ने दी अनुमति, ट्राईसिटी टुडे लाइव में मंत्री ने किया था वादा

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर और कासगंज जिले के सोरोजी में अस्थि विसर्जन की अनुमति उत्तर प्रदेश सरकार ने दे दी है। अब इन दोनों स्थानों पर गंगा नदी में लोग अपने परिजन की अस्थियों का विसर्जन कर सकते हैं। दरअसल, लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने यहां अस्थि विसर्जन पर पाबंदी लगा दी थी। 

राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा से ट्राइसिटी टुडे पर लाइव के दौरान सोरोजी के निवासियों ने बड़ी संख्या में इस पाबंदी को खत्म करने की मांग की थी। मंत्री ने लोगों को जल्दी ही इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। अब उत्तर प्रदेश सरकार के एडीशनल चीफ सेक्रेट्री अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार की शाम एक आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर और कासगंज के सोरोजी में अस्थि विसर्जन पर लगाई गई पाबंदी को खत्म कर दिया गया है।

यूपी के एसीएस ने बताया कि अब लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए दोनों स्थानों पर गंगा नदी के किनारे पूजा-पाठ कर सकते हैं। अपने परिजनों के लिए अस्थि विसर्जन कर सकते हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन शुरू होते ही उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा नदी के किनारे इन धार्मिक क्रियाओं पर भी पाबंदी लगा दी थी। 18 मई को उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अनिल शर्मा ट्राइसिटी टुडे पर लाइव में उपस्थित थे। इस दौरान कासगंज से बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे यह सवाल पूछा था। 

दरअसल, अनिल शर्मा कासगंज के प्रभारी मंत्री भी हैं। कासगंज के निवासियों ने उन्हें बताया था कि उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार में अस्थि विसर्जन की इजाजत दे दी है, लेकिन सोरोजी में अभी भी यह पाबंदी बरकरार है। इससे सौरव जी के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां लोगों की आजीविका का यही एकमात्र साधन है। इस पर अनिल शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया था कि वह जल्दी ही शासन में बात करेंगे और इस प्रतिबंध को समाप्त करवाएंगे।

अनिल शर्मा ने बताया कि लोगों को दिए गए आश्वासन के आधार पर उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखे थे। जिस पर संज्ञान लेते हुए शासन ने गढ़मुक्तेश्वर और सोरोजी में लोगों को अस्थि विसर्जन की अनुमति दे दी है। हालांकि, इन सभी कर्मकांड के दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।

राजस्थान से सोरोजी के लिए विशेष बसों के संचालन की भी अनुमति

मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के निवासियों के पुरोहित सोरोजी में हैं। इस कारण हर साल बड़ी संख्या में राजस्थान और मध्य प्रदेश से लोग सोरोजी आते हैं। सोरोजी में अपने परिजन के अस्थि विसर्जन के अलावा पितृ पूजा भी की जाती है। अब जब लॉकडाउन लागू है तो एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच आवागमन पर पाबंदी लगी हुई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्थान और मध्य प्रदेश से विशेष बसों के संचालन की भी अनुमति दे दी है। 

सरकार की ओर से कहा गया है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश से लोग पूजा-पाठ करने के लिए सोरोजी आ सकते हैं। विशेष बसों का संचालन वहां की सरकारें कर सकती हैं। इन बसों के संचालन का पूरा खर्च राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकारों को ही वहन करना होगा। बसों में यात्रा करने के दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.