कांग्रेसी नेता पंकज पूनिया के खिलाफ नोएडा में भी एफआईआर, हरियाणा से लाने की तैयारी में यूपी पुलिस

कांग्रेसी नेता पंकज पूनिया के खिलाफ नोएडा में भी एफआईआर, हरियाणा से लाने की तैयारी में यूपी पुलिस

कांग्रेसी नेता पंकज पूनिया के खिलाफ नोएडा में भी एफआईआर, हरियाणा से लाने की तैयारी में यूपी पुलिस

Tricity Today | कांग्रेसी नेता पंकज पूनिया के खिलाफ नोएडा में भी एफआईआर

कांग्रेस के नेता पंकज पूनिया के खिलाफ नोएडा में भी एक मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी मिल रही है कि नोएडा पुलिस पंकज पूनिया को हरियाणा से लेकर आएगी। दरअसल, बुधवार को पंकज पूनिया को हरियाणा में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब नोएडा में दर्ज मुकदमे के आधार पर नोएडा पुलिस ट्रांजिट करके लाएगी। पंकज पूनिया ने बसों को लेकर चल रहे विवाद के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर आपत्तिजनक टिप्पणी या ट्विटर पर की थी।

पंकज पूनिया ने भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर अभद्र टिप्पणियां की थी। पंकज पूनिया के ट्वीट के विरोध में ट्विटर पर सोमवार को दिनभर ट्रेंड चला था। देशभर के लोग पंकज पूनिया पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद मंगलवार को पंकज पूनिया के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज की गई। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। 

अब जानकारी मिली है कि नोएडा में भी पंकज पूनिया खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करवाया गया है। नोएडा पुलिस पंकज पूनिया को ट्रांजिट रिमांड पर गौतमबुद्ध नगर लाने की तैयारी कर रही है। दूसरी ओर नोएडा में पुलिस ने बिना अनुमति बसें लेकर घुसने और निषेधाज्ञा तोड़ने के आरोप में दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पंकज मलिक, महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू और नोएडा महानगर के अध्यक्ष सहाबुद्दीन समेत 50-60 कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

आपको बता दें कि पंकज पूनिया के खिलाफ हरियाणा के करनाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की ओर से एक मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिसमें उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में करनाल पुलिस ने पंकज पूनिया को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को पंकज पूनिया को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने पंकज पूनिया को 1 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। अब नोएडा पुलिस करनाल कोर्ट में अर्जी देकर पंकज पूनिया को ट्रांजिट रिमांड पर गौतमबुद्ध नगर लाने की तैयारी कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.