Greater Noida: क्वारंटाइन करने के लिए बोले तो किया हंगामा

Greater Noida: क्वारंटाइन करने के लिए बोले तो किया हंगामा

Greater Noida: क्वारंटाइन करने के लिए बोले तो किया हंगामा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

शारदा अस्पताल में सोमवार को कोविड के सैंपल देने आए लोगों ने हंगामा कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि जिन लोगों में लक्षण हैं, उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। इस पर सैंपल देने वाले लोग भड़क गए। कहा कि अस्पताल में रहने से पॉजिटिव होने की आशंका है। इसलिए वह यहां नहीं रहेंगे।

शारदा अस्पताल में सोमवार को कोरोना के संदिग्ध मरीज सैंपल देने के लिए पहुंचे। सैंपल लेने वाले डॉक्टरों ने कहा कि जिनमें लक्षण हैं, उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। ताकि उपचार किया जा सके। लेकिन कुछ लोगों ने इसके विरोध में हंगामा कर दिया। लोगों ने कहा कि इसकी क्या गारंटी है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद वह पॉजिटिव नहीं होंगे।

इस पर कर्मचारियों ने कहा कि नियमों के अनुसार क्वारंटाइन किया जा रहा है। इस बारे में शारदा अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजित कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने विरोध किया था। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग से चर्चा की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.