वीरता पदकों की संख्या में उत्तर प्रदेश पुलिस तीसरे स्थान पर, पहले पर जेएंडके पुलिस और दूसरे स्थान पर सीआरपीएफ

वीरता पदकों की संख्या में उत्तर प्रदेश पुलिस तीसरे स्थान पर, पहले पर जेएंडके पुलिस और दूसरे स्थान पर सीआरपीएफ

वीरता पदकों की संख्या में उत्तर प्रदेश पुलिस तीसरे स्थान पर, पहले पर जेएंडके पुलिस और दूसरे स्थान पर सीआरपीएफ

Tricity Today | उत्तर प्रदेश पुलिस, जेएंडके पुलिस और सीआरपीएफ

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय इस बार 926 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित करेगा। इसमें खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश पुलिस पदकों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश पुलिस के 23 जांबाज कर्मियों को वीरता पदक दिए जाएंगे। वहीं, पहले नंबर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और दूसरे स्थान पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल है। इस बार देशभर में किसी भी पुलिसकर्मी को राष्ट्रपति पदक नहीं दिया जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस बार राज्य एवं केंद्रीय पुलिस बलों को वीरता, विशिष्ट सेवा और मेधावी सेवाओं के लिये कुल 926 पदक दिये गये हैं। वीरता के लिये पुलिस पदक की सूची में जम्मू-कश्मीर शीर्ष स्थान पर है, जिसके खाते में 81 पदक हैं। इसके बाद 55 पदकों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दूसरे स्थान पर है।

उत्तर प्रदेश पुलिस को 23 वीरता पदक दिये गये हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस तीसरे स्थान पर है। इसके बाद दिल्ली पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस और झारखंड पुलिस को क्रमश: 16, 14 और 12 पदक दिये गये हैं। हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अतुल करवाल को दूसरी बार वीरता पदक दिया गया है।

सीआरपीएफ को जम्मू कश्मीर और माओवाद के खिलाफ अभियान के लिए मिले पदक

सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया, 'बल को मिले 55 पदकों में से 41 जम्मू कश्मीर में अभियानों के लिये दिया गया है, जबकि 14 पदक छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ अभियानों के लिये पदान किया गया है।' सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट विनय प्रसाद को मरणोपरांत बहादुरी पदक दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गयी गोलीबारी में प्रसाद शहीद हो गये थे। हादसे के दौरान वह जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में गश्त पर थे।

बतला हाउस एनकाउंटर में शहीद इंस्पेक्टर को भी वीरता पदक मिलेगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2008 में बटला हाउस मुठभेड़ में शहीद हुये दिल्ली पुलिस के निरीक्षक मोहन चंद शर्मा को मरणोपरांत सातवीं बार वीरता पदक दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस पुलिस बल के सहायक कमांडेंट नरेश कुमार ने भी कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिये सातवीं बार वीरता पुरस्कार से नावाजा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.