लुहारली टोल प्लाजा पर जबरन फास्टैग लाइन में घुसने पर वाहन चालकों का हुआ यह हाल

लुहारली टोल प्लाजा पर जबरन फास्टैग लाइन में घुसने पर वाहन चालकों का हुआ यह हाल

लुहारली टोल प्लाजा पर जबरन फास्टैग लाइन में घुसने पर वाहन चालकों का हुआ यह हाल

Tricity Today | Luharli Toll Plaza

दादरी जीटी रोड लुहारली टोल प्लाजा पर शुक्रवार को बगर फास्टैग वाले वाहन चालको ने फास्टैग वाली लाइन में घुसने की कोशिश की। टोलकर्मी के मना करने पर उनके साथ मार पीट पर उतारू हो गये। टोल प्रबंधक ने गाडी नंबर के आधार पर 8 के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

15 जनवरी से लुहारली टोल प्लाजा से 10 में से 2 लाइनो से बिना फास्टैग वाले वाहनो को निकालने के निर्देश है। बिना फास्टैग वाले वाहनो की संख्या अधिक होने के कारण व्यवस्था नही बन पा रही है। टोल कर्मीयो को व्यवस्था बनाने के लिए भारी मस्कत करनी पड रही है।
 
टोल प्रबंधक अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि शुक्रवार को फास्टैग की लाइन में बिना फास्टैग वाले वाहनो को रोकने पर कार चालको ने टोल कर्मीयो के साथ मार पीट की कोशिश की थी गाडी नंबरो के आधार पर पुलिस को तहरीर दे दी गयी है। कोट चौकी इंचार्ज विकास बालियान ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.