बिना फास्टैग वाहनों को आज से दोगुना टोल वसूला जायेगा

बिना फास्टैग वाहनों को आज से दोगुना टोल वसूला जायेगा

बिना फास्टैग वाहनों को आज से दोगुना टोल वसूला जायेगा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

एनएच 91 में लुहारली टोल प्लाजा पर बिना फास्टट्रैग वाले वाहनों को बुधवार की रात 12 बजे से दोगुना पैसा देकर टोल वसूला जायेगा। फास्टैग वाले वाहनों की संख्या अभी कम होने से कैश बूथ पर वाहनों की लाइन लगी रही। वाहन चालकों को काफी देर इंतजार करना पडा। 

एनएच 91 में लुहारली के पास टोल प्लाजा है। इस टोल प्लाजा से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए वाहनों में फास्टैग लागू कर दिया है। 15 जनवरी से बिना फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना किराया वसूलने की घोषणा की गई थी। उसी नियम के तहत लुहारली टोल प्लाजा पर भी बुधवार को बिना फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना शुल्क वसूला गया। टोल प्लाजा पर फास्टैग है वाले बूथों की संख्या अधिक थी, कैश लेन कम थी। इसके चलते कैश लेन में वाहनों की लाइन लगी रही। अभी फास्टैग वाले वाहनों की संख्या आधी के आसपास है। 

यही कारण है कि कैश लेन में दिन भर वाहनों की लाइन लगी रही। चालकों को टोल पार करने में काफी समय लगा। अधिकारियों ने जताई है कि अब पैसा दोगुना देना पड़ रहा है, इसलिए लोग फास्टैग जरूर लगवाना शुरू कर देंगे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.