विजय भाटी ने दूसरे कार्यकाल की जोरदार शुरूआत की, भाजपा की पहली बैठक में हुए कई फैसले

विजय भाटी ने दूसरे कार्यकाल की जोरदार शुरूआत की, भाजपा की पहली बैठक में हुए कई फैसले

विजय भाटी ने दूसरे कार्यकाल की जोरदार शुरूआत की, भाजपा की पहली बैठक में हुए कई फैसले

BJP GB Nagar | गौतमबुद्ध नगर भाजपा की पहली बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष विजय भाटी और अन्य पदाधिकारी।

जिलाध्यक्ष ने नए चेहरों का परिचय करवाया और कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वाह करें। gangaजिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। मेरठ क्षेत्र के दोनों सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा।gangaनई कार्यकारिणी की गुरुवार को सेक्टर एल्फा वन के कम्यूनिटी सेंटी सेंटर बैठक का आयोजन किया गया।

गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला कार्यकारिणी की गुरुवार को बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने दूसरे कार्यकाल की विधिवत रूप से शुरूआत की। नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में नए और पुराने पदाधिकारी शामिल हुए। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने नए चेहरों का परिचय करवाया और कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वाह करें। जिला कार्यकारिणी जोश से भरी नजर आई।

विजय भाटी दूसरी बार गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने इसी सप्ताह अपनी कार्यकारिणी का ऐलान किया है। नई कार्यकारिणी की गुरुवार को सेक्टर एल्फा वन के कम्यूनिटी सेंटी सेंटर बैठक का आयोजन किया गया। यह परिचय बैठक और स्वागत समारोह था। बैठक में जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने पुराने और नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक का संचालन  जिला महामंत्री मनोज गर्ग ने किया।

जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पुराने पदाधिकारियों के साथ मिलकर पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभाएंगे। जिससे भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ-सबका विकास और सब का विश्वास पूरा हो सके।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। मेरठ क्षेत्र के दोनों सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा। यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि दोनों उम्मीदवार गौतमबुद्ध नगर में बड़े अंतर से जीत दर्ज करें। वोटरों से संपर्क करना शुरू करें। मतदाता सूचियां लेकर एक-एक वोटर से सपंर्क करके सरकार के कार्यों की उन्हें जानकारी दें। कार्यकारिणी में शामिल हुए नए और युवा पदाधिकारियों में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी बात यह कि अरसे बाद भाजपा जिला कार्यकारिणी जोश से भरी नजर आई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मुकेश नागर, अशोक वर्मा, धर्मेंद्र भाटी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, अमित चौधरी, धर्मेंद्र  कोरी, बबली नागर, योगेश चौधरी, देवा भाटी, गजेंद्र मावी, सुनील भाटी, सत्यपाल शर्मा, सर्वेंद्र कपासिया, बीना शुक्ला, अनीता गौतम, मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी, रवि भदौरिया, जगदीश नागर, उदयवीर सिंह चौधरी, प्रेम प्रधान, सोमेश गुप्ता, अशोक शर्मा, मनोज प्रधान, राजीव सिंघल, रजत शर्मा, रिंकू भाटी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.