नोएडा हाट में विजय उत्सव शुरू, जानिए क्या-क्या देखने को मिलेगा, यह है प्रवेश का समय और शुल्क

नोएडा हाट में विजय उत्सव शुरू, जानिए क्या-क्या देखने को मिलेगा, यह है प्रवेश का समय और शुल्क

नोएडा हाट में विजय उत्सव शुरू, जानिए क्या-क्या देखने को मिलेगा, यह है प्रवेश का समय और शुल्क

Tricity Today | नोएडा हाट में विजय उत्सव शुरू

Noida News : नोएडा के सेक्टर-33ए में स्थित नोएडा हॉट में शनिवार को मेले की शुरूआत हो गई है। शनिवार से यहां विजय उत्सव मेले की शुरूआत की गई है। यह मेला 25 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें देशभर से 100 से अधिक कलाकार भाग लेंगे। मेले के दौरान COVID-19 की सभी गाइडलाइंस का किया जा रहा है।

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि नवरात्र, दुर्गापूजा और विजयदशमी के मौके पर नोएडा हाट में 17 से 25 अक्टूबर तक विजय उत्सव-2020 का आयोजन किया जाएगा। यह आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल के लिए यह एक बेहतरीन प्लेटफार्म होगा। कोविड काल में लंबे समय तक बंद रहने के बाद शनिवार से आर्टिस्टों, क्राफ्टमैन और शिल्पकारों के लिए नोएडा हाट को दोबारा खोला जा रहा है। इस मेले में देशभर के 100 से ज्यादा कलाकार अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरते नजर आएंगे। इसके अलावा शिल्पकार, खादी वस्त्र और जूट के जुड़े कारीगर भी यहां अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। विजय उत्सव में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। इसमें सुबह 11 से शाम 8 बजे तक प्रवेश होगा।

अधिकारियों ने बताया कि उत्सव का महौल बनाए रखने के लिए यहां कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। आने वाले लोगों के लिए मास्क अनिवार्य होगा। परिसर को समय-समय पर सेनेटाइज किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। कई स्थानों पर हाथों को सैनेटाइज करने के लिए प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां सैनेटाइजर भी दिया जा रहा है। प्रवेश के समय हर शख्स की स्क्रीनिंग की जाएगी। उसके बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.