BIG BREAKING: विकास दुबे फरीदबाद के होटल में छिपा, पुलिस ने मारा छापा, मौके से सन्दिग्ध फरार हुआ

BIG BREAKING: विकास दुबे फरीदबाद के होटल में छिपा, पुलिस ने मारा छापा, मौके से सन्दिग्ध फरार हुआ

BIG BREAKING: विकास दुबे फरीदबाद के होटल में छिपा, पुलिस ने मारा छापा, मौके से सन्दिग्ध फरार हुआ

Tricity Today | विकास दुबे फरीदबाद के होटल में छिपा, पुलिस ने मारा छापा,

किसी कॉलर ने यूपी पुलिस को विकास दुबे के फरीदाबाद में छिपे होने की सूचना दीgangaयूपी पुलिस ने यह जानकारी तत्काल फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर को दीgangaपुलिस ने होटल की घेराबंदी करके तलाशी ली, संदिग्ध होटल में नहीं मिलाgangaफरीदाबाद पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज जब्त कर यूपी पुलिस को भेजीं

कानपुर कांड में पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र मिश्र समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी विकास दुबे को फरीदाबाद में देखा गया है। वह फरीदाबाद के एक होटल में देखा गया। किसी ने इस बारे में उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचना दी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस बारे में फरीदाबाद पुलिस को जानकारी दी। फरीदाबाद पुलिस ने आनन-फानन में बताए गए होटल पर रेड मारी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही जिस व्यक्ति के बारे में सूचना दी गई थी, वह वहां से फरार हो चुका था। फरीदाबाद पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर को ज़ब्त कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात करीब 8:00 बजे किसी कॉलर ने उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचना दी कि कानपुर कांड का मुख्य अभियुक्त विकास दुबे फरीदाबाद के एक होटल में देखा गया है। जानकारी मिलने के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस से संपर्क साधा। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर को होटल की जानकारी दी और कार्रवाई करने के लिए कहा। फरीदाबाद पुलिस आनन-फानन में होटल पहुंची। भारी पुलिस फोर्स में होटल को घेर लिया और तलाशी ली गई। एक-एक कमरे में छानबीन की गई, लेकिन जिस व्यक्ति के बारे में जानकारी दी गई थी, वह नहीं मिला। 

इसके बाद पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे देखें और उनकी फुटेज जब्त करके उत्तर प्रदेश पुलिस को भेजी है। होटल का आगंतुक रजिस्टर भी जब्त कर लिया गया है। आपको बता दें कि कानपुर में डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद फरार चल रहा मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। सोमवार को उसके बिजनौर में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद बिजनौर पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी की थी। स्कॉर्पियो कार में सवार बताया जा रहा था। वह भी बिजनौर में नहीं मिली है। अब मंगलवार की रात विकास दुबे के फरीदाबाद में होने की जानकारी दी गई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.