विकास दुबे का मामा और साथी मारे गए, 7000 पुलिसकर्मी विकास की तलाश में जुटे, एडीजी एलओ ने सम्भाली कमान

विकास दुबे का मामा और साथी मारे गए, 7000 पुलिसकर्मी विकास की तलाश में जुटे, एडीजी एलओ ने सम्भाली कमान

विकास दुबे का मामा और साथी मारे गए, 7000 पुलिसकर्मी विकास की तलाश में जुटे, एडीजी एलओ ने सम्भाली कमान

Tricity Today | विकास दुबे का मामा और साथी मारे गए

विकास दुबे के गांव से 2 किलोमीटर दूर पुलिस और बदमाशों की दूसरी मुठभेड़ हुई gangaइस मुठभेड़ में विकास का मामा और एक साथी मारे गए हैं, तीन बदमाश फरार हो गए हैं gangaअब विकास दुबे की तलाश में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की अगवाई में ऑपरेशन चल रहा हैganga7000 पुलिसकर्मी विकास दुबे उसके गैंग की तलाश जिले में चप्पे-चप्पे पर कर रहे हैं

कानपुर के विकरु गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथियों की तलाश शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपर पुलिस महानिदेश (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार समेत छह बड़े अफसरों की एक टीम बनाई है। इस टीम में ठोकिया और ददुआ गैंग का सफाया करने वाली स्पेशल टास्क फोर्स के अफसर भी शामिल किए गए हैं।

सबसे पहले पुलिस ने विकास दुबे के घर की तलाशी ली और सील कर दिया है। कानपुर जोन के आईजी मोहित अग्रवाल ने गांव में डेरा डाल रखा है। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार लखनऊ से कानपुर पहुंच गए हैं। पूरे कानपुर जिले को सील कर दिया गया है। पूरे जिले में हर पॉइंट पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। छोटे से बड़े रास्ते पर पुलिस सीलिंग करके बैठी हुई है। पुलिस का मकसद विकास दुबे को किसी भी सूरत में जिले से बाहर नहीं निकलने देना है। 

7 हजार पुलिस वाले विकास दुबे की तलाश में जुटे
पुलिस ने बताया कि  इस पूरे इलाके में गुरुवार की देर रात एक्टिव रहे 500 मोबाइल नम्बरों को ट्रैक किया जा रहा है। सर्विलांस टीम उनकी लोकेशन तलाश कर रही है। विकरू गांव के एक किलोमीटर क्षेत्र को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है।

विकास दुबे का मामा और उसका साथी मारे गए
एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 3:00 बजे पुलिस की टीमें हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में निकल गई थीं। सुबह सूचना मिली कि विकरू गांव से दो किलोमीटर दूर कुछ बदमाश छिपे हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आईजी ने बताया कि इस मुठभेड़ में विकास दुबे का मामा प्रेम प्रकाश पाण्डेय और उसका साथी अतुल दुबे मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस से लूटे गए हथियार इन लोगों के पास से बरामद हुए हैं। इस बदमाशों के तीन और साथी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश करने के लिए शिवली क्षेत्र में पुलिस टीम लगाई गई हैं। 

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि विकास के खिलाफ 60 मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को विकास दुबे के खिलाफ राहुल नाम के युवक ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। इलाके के डीएसपी खुद टीम का नेतृत्व कर रहे थे। उसने रास्ते में जेसीबी मशीन लगाकर पुलिस को रोक दिया था। जिस कारण हमारी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। 

डीजीपी ने बताया कि दूसरी ओर अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश घरों की छत पर पहुंच गए थे। जब पुलिस वाले गली में पहुंचे तो छतों पर मौजूद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान सीओ बिल्हौर, तीन सब इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। सात पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। विकास दुबे मौके से भाग गया है।  

अपनों की मौत बेकार नहीं जाने देंगे: एडीजी लॉ एंड आर्डर
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि पास के गांव में रहने वाले राहुल ने किडनैपिंग, मारपीट और हत्या के प्रयास की शिकायत दी थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई और सीओ के नेतृत्व में तीन थानों की फोर्स रेड करने पहुंची थी। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पांच पुलिसकर्मी, एक स्थानीय नागरिक और एक होमगार्ड घायल हुआ है। हम पुलिसकर्मियों की मौत बेकार नहीं जाने देंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.