भाजपाईयों पर पाबंदी वाले गांव में उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

भाजपाईयों पर पाबंदी वाले गांव में उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

भाजपाईयों पर पाबंदी वाले गांव में उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

Tricity Today | कचैड़ा गांव में नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी का स्वागत करते हुए ग्रामीण।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी का जोरदार स्वागत किया गया है। gangagangaग्रामीणों ने गांव के बाहर एक बोर्ड लगाया था, जिस पर बाकायदा लिखा गया था कि भाजपा नेताओं का प्रवेश वर्जित है।

शनिवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के कचैड़ा गांव में एडवोकेट चन्द्रपाल नागर के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी का जोरदार स्वागत किया गया है। उन्हें पगड़ी और फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है कि कचैड़ा गांव में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के प्रवेश पर ग्रामीणों ने पाबंदी लगा दी थी। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक बोर्ड लगाया था, जिस पर बाकायदा लिखा गया था कि भाजपा नेताओं का प्रवेश वर्जित है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। 2022 में फिर एक बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से अपराधी और असामाजिक तत्वों ने प्रदेश छोड़ दिया है। मोदी सरकार ने धारा 370 को हटाकर और सीएए को लागू करके ऐतिहासिक काम किया है।

एडवोकेट चन्द्रपाल सिंह नागर ने कहा कि उनका गांव एक तरफा भाजपा को वोट देता रहा है लेकिन किसानों की समस्याओं को लेकर लोग भाजपा से खफा थे। अब क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने सुनील भाटी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है तो गांव में पहली बार किसी भाजपा नेता को बुलाकर स्वागत किया गया है। हम आश्वासन देते हैं कि आगामी चुनाव में भाजपा का पुरजोर समर्थन करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश नागर, राजे कसाना, विजय नागर, राकेश नम्बरदार, धीरज मुक्कदम, सतीश, जय किशन ठेकेदार, सुनील नेताजी, छिद्दा मुक्कदम, सतवीर नागर, कुलदीप नागर, संदीप नागर, अमित, लविश, रमेश, चौधरी भूले सिंह, नेपाल सिंह, राज कुमार, नीरज सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

गौरतलब है कि विधासनभा और लोकसभा चुनाव से पहले कचैड़ा गांव के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया था। ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक बोर्ड लगा दिया था। जिस पर लिखा गया था कि गांव में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का प्रवेश वर्जित है। उस समय ग्रामीणों ने भाजपा को वोट नहीं देने का ऐलान किया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.