ग्रेटर नोएडा के गांवों को यूपी रोडवेज की बस सेवा से जोड़ा गया

ग्रेटर नोएडा के गांवों को यूपी रोडवेज की बस सेवा से जोड़ा गया

ग्रेटर नोएडा के गांवों को यूपी रोडवेज की बस सेवा से जोड़ा गया

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा के गांवों को यूपी रोडवेज की बस सेवा से जोड़ा गया

ग्रेनो रोडवेज डिपो को पांच बस मिली है, नोएडा-ग्रेनो से जुड़े गांवों में किया जाएगा बसों का संचालनgangaराज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहर से सटे गांवों में बेहतर बस सुविधा दे रही है अब ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जुड़े गांवों के हजारों लोगों के लिए रोडवेज निगम ने सुविधा दी है। शुक्रवार को परिवहन निगम के राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने ग्रेनो डिपो पहुंचकर पांच बसों का उद्धाटन किया। अब इन बसों को दौड़ाया जाएगा।

ग्रेनो डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पांच ग्रामीण बस सेवाओं का शुभारंभ परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  अशोक कटारिया के द्वारा किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहर से सटे गांवों में बेहतर बस सुविधा दे रही है। इसलिए ग्रेनो डिपो को भी पांच ग्रामीण बसों की सौगात काफी पहले मिल गई थी। प्रदेश सरका की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों निगम बस सेवाएं संचालित कराए जाने के लिए परिवहन निगम नोएडा क्षेत्र प्रथम स्थान पर रहा। इसके अलावा राज्यमंत्री ने रोडवेज कर्मचारियों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों के लोगों की यह पूरी की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक नोएडा अशोक कुमार ने कहा कि नोएडा क्षेत्र को 200 नई बसें प्राप्त हुई हैं। जिनसे क्षेत्र की जनता को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

एआरएम ने बताया कि पहली बस परी चौक से वाया लुक्सर, अमरपुर और दनकौर के बीच चलेगी। दूसरी बस को परी चौक से घंघौला, नहर मोड़, चांगोली और ककोड़ के बीच चलाया जाएगा। तीसरी बस ग्रेनो से सूरजपुर वाया दादरी के बीच चलेगी। चौथी बस को नोएडा, परी चौक, जेवर और झुप्पा के बीच चलाया जाएगा। पांचवी बस को नोएडा, परी चौक, जेवर और छातंगा खुर्द के बीच चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में परिवहन निगम व परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.