जेएनयू में हिंसा: घायल छात्रों से मिलने एम्स पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

जेएनयू में हिंसा: घायल छात्रों से मिलने एम्स पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

जेएनयू में हिंसा: घायल छात्रों से मिलने एम्स पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Tricity Today | घायल छात्रों से मिलने एम्स पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के घायल छात्रों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एम्स पहुंची हैं। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में नकाबपोश लोगों ने देर रात हमला किया था।gangaछात्र संघ अध्यक्ष के अलावा यूनिवर्सिटी की कई प्रोफेसर के साथ भी मारपीट की गई है। जेएनयू के छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें कुछ लोग मुंह पर मफलर बांधकर हाथ में डंडा लिए नजर आ रहे हैं। gangaप्रियंका गांधी ने कहा, देश के हालात बहुत बुरे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। यूनिवर्सिटी में खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। छात्रों को पढ़ने और अपना भविष्य बनाने के लिए सरकार अच्छा माहौल तक नहीं दे पा रही है।

DELHI: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के घायल छात्रों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एम्स पहुंची हैं। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में नकाबपोश लोगों ने देर रात हमला किया था। जिसमें घायल 21 छात्रों को एम्स में भर्ती किया गया है। छात्रों का इलाज एम्स के ट्रामा सेंटर में करवाया जा रहा है। इसमें छात्र संघ अध्यक्ष आयशी घोष भी शामिल हैं।

जेएनयू, जामिया और दिल्ली यूनिवर्सिटी के हजारों छात्र दिल्ली पुलिस के मुख्यालय का घेराव कर रहे हैं। छात्र जेएनयू में हमले के खिलाफ दिल्ली पुलिस के मुख्यालाय का घेराव करने पहुंचे हैं। मुख्यालय पर एबीवीपी और दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए जा रहे हैं। छात्र संघ अध्यक्ष के अलावा यूनिवर्सिटी की कई प्रोफेसर के साथ भी मारपीट की गई है। जेएनयू के छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें कुछ लोग मुंह पर मफलर बांधकर हाथ में डंडा लिए नजर आ रहे हैं। 

इस बीच एम्स पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा, देश के हालात बहुत बुरे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। यूनिवर्सिटी में खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। छात्रों को पढ़ने और अपना भविष्य बनाने के लिए सरकार अच्छा माहौल तक नहीं दे पा रही है। सरकार और भाजपा मिलकर देश के सबसे उत्कृष्ठ शिक्षण संस्थान को तबाह करने में जुटे हैं। छात्रों के साथ हिंसा अब इस देश में आम बात हो गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.