जेएनयू हिंसा: दिल्ली पुलिस के मुख्यालय के सामने पहुंचे छात्र, नारेबाजी और घेराव

जेएनयू हिंसा: दिल्ली पुलिस के मुख्यालय के सामने पहुंचे छात्र, नारेबाजी और घेराव

जेएनयू हिंसा: दिल्ली पुलिस के मुख्यालय के सामने पहुंचे छात्र, नारेबाजी और घेराव

Tricity Today | छात्र संघ अध्यक्ष आशयी घोष

DELHI: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में नकाबपोश लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस के हेड क्वाटर का घेराव करने के लिए सैकड़ों छात्र वहां जमा हो रहे हैं। जमा हो रहे छात्र दिल्ली पुलिस और एबीवीपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं। दरअसल, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के कैंपस में बाहरी लोगों ने लेफ्ट विंग के स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की है।

इस हमले में छात्र संघ अध्यक्ष आशयी घोष बुरी तरह घायल हुई हैं। उन्हें अन्य छात्र-छात्राओं के साथ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। इसके खिलाफ दिल्ली की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के छात्र इस वक्त दिल्ली पुलिस के मुख्यालाय का घेराव करने पहुंचे हैं। घायल स्टूडेंट्स को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। वहीं कुछ लोग एम्स के एमर्जेंसी विंग में भी भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि 21 छात्रों को एम्स भेजा गया है। हालांकि, बड़ी संख्या में छात्रों के घायल होने की सूचना है।

छात्र संघ अध्यक्ष के आलावा यूनिवर्सिटी की कई प्रोफेसर के साथ भी मारपीट की गई है। जेएनयू के छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें साझा की हैं। छात्रों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग मुंह पर मफलर बांधकर आए थे। हाथ में डंडा लिए थे। ये कौन लोग थे, उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं इस पूरे मामले पर लेफ्ट छात्र संगठन ने एबीवीपी पर आरोप लगाया है। दूसरी ओर एबीवीपी इसके लिए लेफ्ट छात्रों को जिम्मेदार बता रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.