मॉडलिंग में जलवा दिखाएगा ग्रेटर नोएडा का विशाल भाटी

मॉडलिंग में जलवा दिखाएगा ग्रेटर नोएडा का विशाल भाटी

मॉडलिंग में जलवा दिखाएगा ग्रेटर नोएडा का विशाल भाटी

Tricity Today | विशाल भाटी

ऑनलाइन कंपटीशन के जरिए विशाल भाटी का सिलेक्शन मॉडलिंग के लिए हुआ

ग्रेटर नोएडा के चिटहरा गांव के रहने वाले विशाल भाटी का चयन मॉडलिंग के लिए हुआ। विशाल भाटी को मुंबई में मॉडलिंग के लिए बुलाया गया है। ऑनलाइन कंपटीशन के जरिए मॉडलिंग में विशाल भाटी का सिलेक्शन हुआ है। विशाल भाटी ने डीसी फिल्म फैशन प्रजेंट बाय इंडिया टॉप मॉडलस 2020 कंपटीशन में हिस्सा लिया था। 

ग्रेटर नोएडा के चिटहरा गांव के रहने वाले सुखबीर पहलवान के पौत्र विशाल भाटी ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा है। विशाल भाटी ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन मॉडलिंग कंपटीशन में हिस्सा लिया था। जिसमें उसका सिलेक्शन मॉडलिंग के लिए हुआ है। इससे पहले उसने डीसी फिल्म फैशन इंडिया टॉप मॉडल कंपटीशन में हिस्सा लिया था। 

विशाल ने बताया कि उसका सपना मॉडल बनकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करना है। वह फरवरी महीने में मॉडलिंग के लिए मुंबई जाएगा। ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी बनने से मिलेगा मौका विशाल भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी बनने से क्षेत्र के युवाओं को फिल्म और सीरियल आदि में काम करने का मौका मिलेगा। जिसके लिए क्षेत्र के युवाओं ने तैयारी शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.