शाहबेरी में बने फ्लैट्स की दीवार गिरी, बारिश के दौरान हुआ हादसा, दहशत फैली

शाहबेरी में बने फ्लैट्स की दीवार गिरी, बारिश के दौरान हुआ हादसा, दहशत फैली

शाहबेरी में बने फ्लैट्स की दीवार गिरी, बारिश के दौरान हुआ हादसा, दहशत फैली

Tricity Today | शाहबेरी में बने फ्लैट्स की दीवार गिरी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी इलाके में बनाई गई एक सोसाइटी में बारिश के दौरान गुरुवार को फ्लैट की दीवार गिर गई है। इस इमारत में करीब 4 परिवार रह रहे हैं। यह इमारत शाहबेरी के बहुचर्चित हादसे वाली जगह से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर है। हादसे के बाद से इमारत में रह रहे परिवारों में दहशत का माहौल है।

शाहबेरी में इस इमारत का नाम साईं दृष्टि होम्स है। इस इमारत का निर्माण 2017 में कान्हा वत्स और यशु वत्स नाम के दो बिल्डरों ने करवाया था। इमारत में फिलहाल 4 परिवार रह रहे हैं, जिनमें करीब 20 सदस्य हैं। यह इमारत शाहबेरी गांव के खसरा नंबर 5 और प्लॉट नंबर 8 पर बनाई गई है। इमारत यहां की बाकी बिल्डिंगों की तरह अवैध है। बुधवार को हुई बारिश से दीवार गिरी है। यह 7 जुलाई 2018 को गिरी बिल्डिंग से महज 100 मीटर की दूरी पर है। साई दृष्टि होम्स नाम की यह इमारत है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव में बरसात शुरू होते ही दहशत हावी हो जाती है। दरअसल, यहां बिल्डरों ने बेहद घटिया ढंग से इमारतों का निर्माण किया है। हजारों की संख्या में लोगों को फ्लैट बेच कर बिल्डर रफूचक्कर हो गए हैं। 7 जुलाई 2018 की रात भी बारिश के बाद शाहबेरी में एक इमारत जमींदोज हो गई थी। जिसमें 3 परिवारों के 10 लोग दब कर मारे गए थे।

इसके बाद शाहबेरी की तमाम इमारतों को खाली करवा दिया गया था, लेकिन अभी भी लोग इन इमारतों में रह रहे हैं। चोरी-छिपे बिल्डर लगातार निर्माण कर रहे हैं। बदस्तूर रजिस्ट्री की जा रही हैं। शाहबेरी के पूरे इलाके में बिल्डर जालसाजी करके फ्लैट की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। यहां जालसाजी करने वाले बिल्डरों को कई बड़े नेताओं का संरक्षण भी हासिल है। जिसके चलते इन जालसाज बिल्डरों पर अब तक कार्यवाही नहीं हो पाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.