Greater Noida: एक्सप्रेस वे पर लूट और हत्याएं करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, बेरहमी से करता था कत्ल

Greater Noida: एक्सप्रेस वे पर लूट और हत्याएं करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, बेरहमी से करता था कत्ल

Greater Noida: एक्सप्रेस वे पर लूट और हत्याएं करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, बेरहमी से करता था कत्ल

Tricity Today | एक्सप्रेस वे पर लूट और हत्याएं करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मालवाहक ट्रकों को निशाना बनाकर लूट और हत्याओं को अंजाम देने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गैंगस्टर करीब एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए छापे मार रही थी। बीटा दो कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ़्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि इस बदमाश ने अपने साथियों संग मिलकर एक साल पूर्व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर चालक की हत्या की थी। कूलर से भरा कैंटर लूटा था। यह बदमाश ईकोटेक थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में फरार चल रहा था।
 
डीसीपी ग्रेटर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार बदमाश सतीश पलवल (हरियाणा) का रहने वाला है। सतीश ने एक साल पहले ईस्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर चालक की हत्या कर कूलर से भरा कैंटर लूटा था। जिसमें बदमाश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था। 

सतीश अपने साथियों के साथ मिलकर लूट व डकैती की घटना को अंजाम देता था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए कुछ दिनों तक अपने रिश्तेदार के घर में शरण ली थी। पुलिस उसे शरण देने वाले रिश्तेदारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.