नोएडा-दिल्ली में बारिश के बाद जलजमाव और यातायात जाम

नोएडा-दिल्ली में बारिश के बाद जलजमाव और यातायात जाम

नोएडा-दिल्ली में बारिश के बाद जलजमाव और यातायात जाम

Google Image | नोएडा में बारिश के बाद यातायात जाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और नोएडा में शुक्रवार को बारिश के बाद लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली लेकिन कई स्थानों पर लोगों को यातायात जाम और जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में परेशान हुए लोग
शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। नोएडा शहर में जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। कई आवासीय सेक्टरों और औद्योगिक इलाकों में भारी मात्रा में जल भरा हुआ है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सेक्टर-37, सेक्टर-18, सेक्टर-62, सेक्टर-71 और सेक्टर-34 के चौराहों पर ट्रैफिक जाम है।

एनसीआर में 23.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है
मौसम विभाग के अनुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से शाम पांच बजकर 30 मिनट के बीच सफदरजंग वेधशाला ने 23.2 मिमी बारिश दर्ज की, वहीं पालम में 35.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में लोधी रोड और रिज क्षेत्र में क्रमश: 23.6 मिमी और 44 मिमी बारिश हुई। 

शहर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जाहिर की है।

दिल्ली में को गर्मी से राहत मिली लेकिन जाम आफत बना
शहर में जनपथ, इंद्रप्रस्थ और मिंटो ब्रिज समेत कई हिस्सों में जलजमाव जैसी समस्या हुई। वहीं आईटीओ, मध्य दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में जलजमाव की वजह से लोगों को यातायात जाम का भी सामना करना पड़ा।

दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, वायुसेनाबाद में जलजमाव की वजह से एमबी रोड पर भारी यातायात है। साकेत से बदरपुर जाने वाले मोटरसाइकल सवारों को आउटर रिंग रोड रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.