मोदी नहीं, मोदी की नीतियों को निशाना बनाएं, कांग्रेस वर्किंग कमेटी में उठा मुद्दा, प्रियंका ने कहा- राहुल के अलावा कोई

मोदी नहीं, मोदी की नीतियों को निशाना बनाएं, कांग्रेस वर्किंग कमेटी में उठा मुद्दा, प्रियंका ने कहा- राहुल के अलावा कोई

मोदी नहीं, मोदी की नीतियों को निशाना बनाएं, कांग्रेस वर्किंग कमेटी में उठा मुद्दा, प्रियंका ने कहा- राहुल के अलावा कोई

Tricity Today |

मंगलवार को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के शीर्ष निकाय कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। जिसमें मुद्दा उठा कि राहुल गांधी को छोड़कर कांग्रेस का बाकी कोई नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना नहीं करता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह बात खुद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कही। इस पर पार्टी के कुछ नेताओं ने जवाब दिया कि हमें नरेंद्र मोदी को नहीं बल्कि उनकी नीतियों को निशाना बनाना चाहिए। जानकारी मिली है कि इस पर प्रियंका गांधी ने संतुष्टि जाहिर की है।

मंगलवार को दिल्ली में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध पर सबसे ज्यादा लंबे समय तक बातचीत हुई कांग्रेस के लगभग सभी नेता इस मसले पर केंद्र सरकार के रुख से चिंतित और असंतुष्ट नजर आए। इसी मुद्दे पर आगे बात बढ़ी कि इसके बावजूद कांग्रेस के अधिकांश नेता खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना नहीं साध रहे हैं। 

इस पर सीडब्ल्यूसी की बैठक में एक नेता ने कहा कि हमें मोदी की आलोचना नहीं करनी चाहिए। हमें नरेंद्र मोदी की नीतियों की आलोचना करनी चाहिए और उनकी नीतियों को निशाना बनाना चाहिए। उनकी नीतियों को निशाना बनाना चाहिए। जानकारी मिली है कि इस बात पर राहुल थोड़े नाखुश दिखे। प्रियंका गांधी ने भी इस बात को लेकर असंतोष जताया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी में राहुल को छोड़कर कोई और नेता मोदी के खिलाफ नहीं बोलता है।

राहुल गांधी को दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाए

कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में फिर राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की। कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने यह बात कही। जिसका कई और नेताओं ने भी समर्थन किया है। एक युवा नेता ने सुझाव दिया कि पार्टी का ऑनलाइन अधिवेशन बुलाकर राहुल को अध्यक्ष बना देना चाहिए। हालांकि, इस मुद्दे पर आगे चर्चा नहीं बढ़ पाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.