विकास दुबे की गिरफ्तारी पर क्या बोले मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, जानिए पूरा मामला

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर क्या बोले मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, जानिए पूरा मामला

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर क्या बोले मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, जानिए पूरा मामला

Google Image | शिवराज सिंह चौहान

कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसवालों की हत्या करने के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने गया था। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा विकास दुबे को गिरफ्तार किए जाने पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस को बधाई दी है।
 
कानपुर पुलिस मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विशाल दुबे की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने दो और ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी। एक अन्य ट्वीट में उज्जैन पुलिस को बधाई देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस बधाई की पात्र है। एमपी की पुलिस ने पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ा काम किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.