BIG BREAKING : नोएडा हनी ट्रैप कांड की सरगना सुनीता गुर्जर का क्या है सलमान खान कनेक्शन, जानिए

BIG BREAKING : नोएडा हनी ट्रैप कांड की सरगना सुनीता गुर्जर का क्या है सलमान खान कनेक्शन, जानिए

BIG BREAKING : नोएडा हनी ट्रैप कांड की सरगना सुनीता गुर्जर का क्या है सलमान खान कनेक्शन, जानिए

Tricity Today | नोएडा हनी ट्रैप कांड की सरगना सुनीता गुर्जर का क्या है सलमान खान कनेक्शन

नोएडा में दो दिन पहले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक को हनी ट्रैप के जरिए फंसाकर अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ। खुद को भारतीय जनता पार्टी की सीनियर लीडर बताने वाली नोएडा की महिला पुलिस ने गिरफ्तार की। उसके दो गुर्गों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी महिला के भारतीय जनता पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ शेयर किए जा रहे हैं। इन्हीं फोटो में एक फोटो सलमान खान के साथ भी है। जिसमें सलमान खान और सुनीता गुर्जर ठहाका लगा कर हंस रहे हैं। यह फोटो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, नोएडा के जिस आगाहपुर गांव की सुनीता गुर्जर रहने वाली हैं, वहां के लोगों को अंदाजा ही नहीं था कि उसके इतने हाई प्रोफाइल कनेक्शन हैं।

अब आपको सुनीता गुर्जर का सलमान खान कनेक्शन बताते हैं। चार साल पहले बिग बॉस 10 में नोएडा के आगाहपुर गांव के रहने वाले मनवीर गुर्जर कंटेस्टेंट थे। मनवीर गुर्जर खासे लोकप्रिय हुए थे और उन्होंने बिग बॉस 10 जीता था। बिग बॉस 10 के दौरान सुनीता गुर्जर बतौर मनवीर गुर्जर की भाभी बनकर पहुंची थी। उसी दौरान मनवीर गुर्जर के बारे में तमाम तरह के सवालात सलमान खान ने सुनीता गुर्जर से किए थे।

उसी वक्त के वीडियो और फोटो तमाम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। अब जब सुनीता गुर्जर को डीआरडीओ के साइंटिस्ट का अपहरण करने और हनी ट्रैप में फसाने के मामले में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो उसका सलमान खान के साथ वाला फोटो और वीडियो एक बार फिर लोगों के बीच वायरल हो रहा है। लोग एक-दूसरे से सुनीता गुर्जर और सलमान खान के कनेक्शन पर ही चर्चा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि नोएडा के हनी ट्रैप और अपहरण कांड में मंगलवार की सुबह है मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी नोएडा पहुंचे। नोएडा पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद हनी ट्रैप मामले की मुख्य आरोपी सुनीता गुर्जर और उसके दो साथियों से मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की है। जानकारी मिली है कि टीम ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के पीड़ित वैज्ञानिक से भी पूछताछ की है। दरअसल, मिलिट्री इंटेलिजेंस जानने की कोशिश कर रही है कि डीआरडीओ के साइंटिस्ट ने कोई संवेदनशील जानकारी तो इन महिलाओं के साथ साझा नहीं की है।

नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों की एक टीम मंगलवार की सुबह आई थी। उन लोगों ने अपने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के मुताबिक हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार की गई महिला और उसके दोनों साथियों से पूछताछ की है। इंटेलिजेंस ने गोपनीयता के साथ बातचीत की। जिसका हम लोगों से कोई सरोकार नहीं होता है। बातचीत करने के बाद टीम चली गई। इस बारे में बाकी हम लोगों को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.