बेटी पैदा होने पर पत्नी को घर से निकाला, नवजात का गला भी घोंटा

बेटी पैदा होने पर पत्नी को घर से निकाला, नवजात का गला भी घोंटा

बेटी पैदा होने पर पत्नी को घर से निकाला, नवजात का गला भी घोंटा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

सरकार महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है। बेटियों की संख्या बढ़ाने व उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम कर रही है, लेकिन लोगों की मानसिकता आज भी पुरानी ढर्रे पर ही टिकी हुई है। बेटा न होने पर महिलाओं को प्रताडि़त किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मोदीनगर की कैलाश कालोनी में भी सामने आया है, जहां एक महीने पहले महिला ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन पति को बेटे की चाह थी। इसलिए उसने गुस्से में आकर पत्नी को बुरी तरह पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपित पति तभी से फरार चल रहा है। 

जनपद मेरठ निवासी मोनिका की शादी पांच साल पहले मोदीनगर की कैलाश कालोनी में युवक टिकू से हुई थी। शादी के करीब दो साल बाद मोनिका ने एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन, टिकू को बेटे की चाह थी। कुछ समय बाद मोनिका फिर गर्भवती हुई और अक्टूबर 2020 में उन्होंने फिर एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन, टिकू को तो बेटे कीही चाह थी। तभी से उन्होंने मोनिका से बोलचाल बंद कर दी। घर में रोजाना विवाद होने लगे। इसी बीच शनिवार शाम टिकू घर आकर मोनिका को बेटा न पैदा पर प्रताडि़त करने लगा। थोड़ी ही देर में गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी शुरू कर दी। धारदार हथियार से कई वार मोनिका पर किए। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उन्हें घायलावस्था में ही घर से निकाल दिया। आसपड़ोस के लोगों ने उन्हें चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया। पड़ोसियों के मोबाइल से ही मोनिका ने मायके वालों को आपबीती सुनाई। रविवार को सभी लोग मेरठ से मोदीनगर आ गए। 

मोनिका के भाई वरुण अग्रवाल ने बताया कि टिकू ने नवजात बेटी का भी गला दबाने का प्रयास किया था। उनकी बहन व भांजी को टिकू से खतरा है। वहीं, घटना के बाद से ही टींकू घर से फरार है। रविवार सुबह मोनिका की तरफ से पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई। इस बारे में एसएचओ मोदीनगर जयकरण सिंह ने बताया कि महिला की तरफ से तहरीर मिली है। उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में जांच चल रही है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.