Greater Noida: लॉक डाउन हुआ तो ये भाजपा नेता बेजुबानों के सेवा में जुट गया

Greater Noida: लॉक डाउन हुआ तो ये भाजपा नेता बेजुबानों के सेवा में जुट गया

Greater Noida: लॉक डाउन हुआ तो ये भाजपा नेता बेजुबानों के सेवा में जुट गया

Tricity Today | भाजपा नेता रकम सिंह भाटी गायों की सेवा करते हुए

भारत के कोरोना वायरस की वजह से लाॅकडाउन लागू है। ऐसे में हजारों लोग भूखे रह रहे है। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और प्रदेश के योगी आदित्यनाथ लगातार लोगों की मदद के लिए लगे हुए है। रोजानों हजारों लाखों लोगों को सरकार खाना वितरित कर रही है। जिससे कोई गरीब और बेसहाय व्यक्ति भुखा ना सोये। वही दूसरी तरफ ग्र्रेटर नोएडा में भाजपा नेता गौसेवा में लगे हुए है। जो रोजाना सैकडों गायों को चारा खिला रहे है। 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश परिषद सदस्य रकम सिंह भाटी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले है। रकम सिंह भाटी ने बताया कि देश में लाॅकडाउन लागू है। जिसकी वजह से मानव ही नही बल्कि पशु और पक्षियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानव तो एक बार अपनी जुबान से अपने पेट की भूख को दूसरों से बोल सकता है। लेकिन पशु और पक्षी कैसे बोले कि वो भूखे है। इसलिए वो खुद और उनकी टीम गौसेवा और अन्य जानवरों की सेवा में लगी हुई है।

रकम सिंह भाटी ने बताया कि जिस दिन लाॅकडाउन लागू हुआ था। उस दिन ही मेरे मन में ख्याल आ गया था कि अब बेजुबान जानवरों का क्या हाल होगा। इसलिए मैंने और मेरी टीम ने ग्रेटर नोएडा के नवादा गोलचक्कर पर सुबह 6 बजे पशुओं के खाने की सुविधा दी है। जिसमें वो और उनकी टीम गायों और अन्य जानवरों को खाना खिलाती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.