गाजियाबाद: मामा पत्नी को भगाकर ले गया तो 8 और 9 साल के भांजे को छत से धक्का दिया

गाजियाबाद: मामा पत्नी को भगाकर ले गया तो 8 और 9 साल के भांजे को छत से धक्का दिया

गाजियाबाद: मामा पत्नी को भगाकर ले गया तो 8 और 9 साल के भांजे को छत से धक्का दिया

Tricity Today | मामा पत्नी को भगाकर ले गया तो 8 और 9 साल के भांजे को छत से धक्का दिया

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलधर में शुक्रवार की दोपहर मकान की छत पर पतंग उड़ा रहे दो सगे भाई बच्चों को चौथी मंजिल से पीछे से धक्का देने पर नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों बच्चों की हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने चार घंटे के बाद ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर सेक्टर-23 संजयनगर चौकी प्रभारी रानू चौधरी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ सेकेंड अवनीश कुमार, कविनगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम भी पहुंच गए। 

सीओ सेकेंड अवनीश कुमार ने बताया कि किराए के मकान में रहने वाले परिवार के दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कविनगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि शंभूनाथ पासवान पत्नी एवं दो बेटे 8 वर्षीय प्रभुवन व 9 वर्षीय त्रिभुवन के साथ गुलधर में किराए के मकान में रहता है। 

शंभूनाथ वाहन चालक है। वहीं नीचे के फ्लोर पर हरेंद्र कुमार पुत्र प्रमोद कुमार किराए पर रहता है। आरोपित हरेंद्र ने बताया कि गत वर्ष पूर्व प्रभुवन व त्रिभुवन का मामा उसकी पत्नी को भगा ले गया था। जिसके कुछ माह बाद पत्नी वापिस घर पहुंची तो घटना का पता चला। इसी को लेकर रंजिश रखे हुए था। शुक्रवार सुबह मौका पाकर आरोपित ने प्रभुवन व त्रिभुवन मकान की छत पर पंतग उड़ा रहे थे। दोनों बच्चों को पीछे से आकर दोनों को धक्का दे दिया।

दोनों भाई चौथी मंजिल पर पतंग उड़ाते नीचे जमीन पर जा गिरे। जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की कोशिश मानकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हरेंद्र को जेल भेज दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.