दिल्ली में अब तक कहां कितने परसेंट वोटिंग हुई, पूरी जानकारी

दिल्ली में अब तक कहां कितने परसेंट वोटिंग हुई, पूरी जानकारी

दिल्ली में अब तक कहां कितने परसेंट वोटिंग हुई, पूरी जानकारी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

चुनाव नियंत्रण कक्ष ने दोपहर बाद तीन बजे तक दिल्ली में हुए मतदान का आंकड़ा जारी किया है। दिल्ली में जिलेवार तीन बजे तक कहां कितने वोटरों ने कितने परसेंट पोलिंग किया ये जानकारी चुनाव आयोग को दी गई है। डिस्ट्रिक्ट नार्थ वेस्ट में तीन बजे तक 45.87 परसेंट, नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में 50.75 परसेंट और साउथ डिस्ट्रिक्ट में 43.09 परसेंट वोट डाले गए हैं।

दिल्ली सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में 41.76 परसेंट, साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में 42.23 परसेंट, ईस्ट दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में 46.02 परसेंट, वेस्ट दिल्ली में 42.54 परसेंट और नार्थ दिल्ली में 45.44 परसेंट वोट डाले गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक न्यू दिल्ली में 40.63, शहादरा में 46.84 और साउथ ईस्ट दिल्ली में 42.47 परसेंट वोटिंग हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.