आलोक सिंह, श्रीपर्णा गांगुली और अखिलेश कुमार संभालेंगे नोएडा, कौन हैं तीनों अफसर और क्या हैं इनकी उपलब्धियां

आलोक सिंह, श्रीपर्णा गांगुली और अखिलेश कुमार संभालेंगे नोएडा, कौन हैं तीनों अफसर और क्या हैं इनकी उपलब्धियां

आलोक सिंह, श्रीपर्णा गांगुली और अखिलेश कुमार संभालेंगे नोएडा, कौन हैं तीनों अफसर और क्या हैं इनकी उपलब्धियां

Tricity Today | Commissioner and Additional Commissioner Noida

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के दो शहरों लखनऊ और नोएडा में पूरा पुलिस सिस्टम बदल दिया है। सरकार इन दोनों शहरों में बदलाव करते हुए पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू कर दिया है। यानी अब से राजधानी लखनऊ और नोएडा में पुलिस आयुक्त (पुलिस कमिश्नर) कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। gangaनोएडा में आलोक सिंह के साथ श्रीपर्णा गांगुली और अखिलेश कुमार एडिशनल पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। तीनों अधिकारी क्लीन इमेज और तेज़तर्रार पुलिस अफसर माने जाते हैं।gangaनए फैसले के बाद अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडेय को लखनऊ और अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह को नोएडा का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के दो शहरों लखनऊ और नोएडा में पूरा पुलिस सिस्टम बदल दिया है। सरकार इन दोनों शहरों में बदलाव करते हुए पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू कर दिया है। यानी अब से राजधानी लखनऊ और नोएडा में पुलिस आयुक्त (पुलिस कमिश्नर) कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। नए फैसले के बाद अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडेय को लखनऊ और अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह को नोएडा का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। नोएडा में आलोक सिंह के साथ श्रीपर्णा गांगुली और अखिलेश कुमार एडिशनल पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। तीनों अधिकारी क्लीन इमेज और तेज़तर्रार पुलिस अफसर माने जाते हैं।

आलोक सिंह, पुलिस आयुक्त
आलोक सिंह मूल रूप से अलीगढ़ के निवासी हैं। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में 1995 बैच के अफसर हैं और अभी मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक हैं। आलोक सिंह की गिनती प्रदेश के अच्छे पुलिस अफसरों में होती है। वह एक डेकोरेटिड अधिकारी हैं।

जन्म : 24 जनवरी 1967
जन्म स्थान : अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
शैक्षणिक योग्यता : बीएससी (विज्ञान, गणित और भौतिकी), एमए (अर्थशास्त्र), एमबीए (विपणन, वित्त)
यूपी पुलिस में वर्तमान रैंक : एडीजी
वर्तमान पोस्ट : एडीजी मेरठ जोन

आलोक सिंह 09 नवंबर 2010 को डीआईजी पदोन्नत हुए। 17 जनवरी 2014 को आईजी और 12 दिन पहले 01 जनवरी 2020 को एडीजी बने हैं। आलोक सिंह को पुलिस वीरता मेडल 17 नवंबर 2003 को दिया गया था। इसके बाद 26 जनवरी 2012 को राष्ट्रपति पदक, 17 अगस्त 2017 को डीजीपी की सिल्वर कमेंडेशन डिस्क और 15 अगस्त 2019 को डीजीपी की गोल्ड कमेंडेशन डिस्क दी जा चुकी हैं।

श्रीपर्णा गांगुली, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम एंड हेडक्वार्टर)
श्रीपर्णा गांगुली मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। वर्ष 2004 की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। अभी लखनऊ में बतौर पुलिस उप महानिरीक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार) तैनात हैं। श्रीपर्णा गांगुली को यूपी की तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में देखा जाता है। वह कई बड़े और महत्वपूर्ण मामलों की जांच अधिकारी रही हैं। पूर्व में गौतमबुद्ध नगर की एसपी देहात रह चुकी हैं।

जन्म : 29 अप्रैल 1961
जन्म स्थान : लखनऊ, उत्तर प्रदेश
शैक्षणिक योग्यता : मास्टर ऑफ आर्टस
यूपी पुलिस में वर्तमान रैंक : डीआईजी
वर्तमान पोस्ट : डीआईजी, लखनऊ

श्रीपर्णा गांगुली बलिया की एसपी थीं और 01 जनवरी 2019 को डीआईजी के रूप पदोन्नत हुई थीं। वह एक शानदार अधिकारी हैं और कई डेकोरेशन हासिल कर चुकी हैं। श्रीपर्णा गांगुली को 15 अगस्त 2011 को प्रेसीडेंट मेडल, 26 जनवरी 2016 को डीजीपी की सिल्वर कमेंडेशन डिस्क, 26 जनवरी 2018 को डीजीपी की गोल्ड कमेंडेशन डिस्क, 15 अगस्त 2018 को डीजीपी की गोल्ड कमेंडेशन डिस्क और 15 अगस्त 2019 को डीजीपी की प्लेटिनम कमेंडेशन डिस्क दी जा चुकी हैं।

अखिलेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर)
अखिलेश कुमार मूल रूप से भरतपुर (राजस्थान) के निवासी हैं। वर्ष 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। अभी लखनऊ पीएसी मुख्यालय में बतौर पुलिस उप महानिरीक्षक तैनात हैं। अखिलेश कुमार को यूपी के अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में देखा जाता है। वह करीब 10 जिलों में अब तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जन्म : 20 जुलाई 1975
जन्म स्थान : भरतपुर, राजस्थान
शैक्षणिक योग्यता : बीटेक, सिविल इंजीनियर
यूपी पुलिस में वर्तमान रैंक : डीआईजी
वर्तमान पोस्ट : डीआईजी, पीएसी मुख्यालय

अखिलेश कुमार 01 जनवरी 2019 को डीआईजी के रूप पदोन्नत हुए हैं। वह एक शानदार अधिकारी हैं और कई डेकोरेशन हासिल कर चुके हैं। 15 अगस्त 2019 को डीजीपी की सिल्वर कमेंडेशन डिस्क दी जा चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.