आखिर मीडिया के सामने चिल्लाकर क्यों बोला विकास - मैं विकास दुबे हूं.....कानपुर वाला, जानिए बड़ी वजह

आखिर मीडिया के सामने चिल्लाकर क्यों बोला विकास - मैं विकास दुबे हूं.....कानपुर वाला, जानिए बड़ी वजह

आखिर मीडिया के सामने चिल्लाकर क्यों बोला विकास - मैं विकास दुबे हूं.....कानपुर वाला, जानिए बड़ी वजह

Google Image | विकास दुबे, कानपुर वाला

कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दूबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से उसे गिरफ्तार किया गया। लेकिन उसने खुद ही स्थानीय मीडिया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया हैं। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद विकास दुबे चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हूं.....कानपुर वाला

विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9:55 पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया था। उसने मंदिर के बाहर खड़े होकर अपना नाम चिल्लाया। फिर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मीडिया के साथ स्थानीय पुलिस भी महाकालेश्वर मंदिर के सामने पहुंची और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने सरेंडर करने की सूचना स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे को एनकाउंटर का डर था। इसलिए उनके मिडिया चैनल के सामने खुद की पहचान बताई है। 

जब पुलिस विकास दुबे को पकड़कर महाकाल थाने में ले जा रही थी। तब विकास दुबे लगातार मीडिया से बात कर रहा था। इसी दौरान वो चिल्लाया, मैं विकास दुबे हूं......कानपुर वाला इस दौरान साथ में पुलिसवालों ने उसे चुप कराया और तुरंत गाड़ी में बैठा दिया।

कानपुर एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों को मारने के बाद विकास दुबे फरार था। बुधवार को भी उसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वो फरीदाबाद में देखा गया था। लेकिन जब तक फरीदाबाद अर्लट होती, इतने में विकास दुबे वहां से फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने फरीदाबाद के एक ओयो रूम से विकास दुबे के एक साथी को पकड़ लिया था। लेकिन वो भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। 

फरीदाबाद में विकास दुबे की सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद राजस्थान और नोएडा पुलिस अलर्ट हो गई। नोएडा पुलिस बुधवार चप्पे-चप्पे पर विकास दुबे को पकड़ने के लिए चैकिंग करती रही थी। बताया जा रहा था कि विकास दुबे नोएडा फिल्म सिटी में मीडिया चैनल शो के सामने आत्मसमर्पण कर सकता था। लेकिन विकास दुबे ने पुलिस को उलझा दिया और खुद मध्यप्रदेश में चला गया और नोएडा पुलिस पुलिस छापेमारी करती रही।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.